Select Date:

विमानों की खरीद को लेकर प्रधानमंत्री पर फिर निशाना साधा : राहुल गांधी

Updated on 09-10-2020 11:19 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीवीईपी विमानों की खरीद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा और दावा किया कि 8400 करोड़ रुपये की रकम से सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहुत कुछ खरीदा जा सकता था। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया प्रधानमंत्री ने अपने लिए 8400 करोड़ रुपये का हवाई जहाज़ ख़रीदा। इतने में सियाचिन-लद्दाख़ सीमा पर तैनात हमारे जवानों के लिए कितना कुछ ख़रीदा जा सकता था। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस रकम में 30 लाख गरम कपड़े, 60 लाख जैकेट एवं दस्ताने, 67.20 लाख जूते और 16.80 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया, ''प्रधानमंत्री को सिर्फ़ अपनी इमेज की चिंता है, सैनिकों की नहीं। राहुल गांधी ने हाल ही में पंजाब के पटियाला में संवाददाता सम्मेलन में भी इन वीवीआईपी विमानों की खरीद को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था। इसके बाद सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी थी कि दो वीवीआईपी विमान खरीदने की प्रक्रिया संप्रग सरकार के तहत शुरू हुई थी और मौजूदा सरकार ने इसे तार्किक अंजाम तक पहुंचाया है। सूत्रों ने उल्लेख किया था कि वीवीआईपी विमान खरीद की कवायद 2011 में शुरू हुई थी और अंतर मंत्री समूह ने 10 बैठकों के बाद 2012 में अपनी सिफारिशें सौंपी थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.