Select Date:

आउटसोर्स भर्ती में बड़े सुधार की तैयारी:जेम पोर्टल से होंगे ओपन टेंडर, सीधे खाते में जाएगा वेतन

Updated on 11-03-2026 01:08 PM

मप्र के सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में एक लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनकी नियुक्ति, वेतन भुगतान आदि का जिम्मा निजी एजेंसियों के पास है। अक्सर आरोप लगते हैं कि एजेंसियां कर्मचारियों से मोटी रकम वसूलती हैं और सरकार से पूरा भुगतान लेकर भी उन्हें कम वेतन देती हैं।

इसे देखते हुए अब उद्योग एवं एमएसएमई विभाग ने ड्राफ्ट तैयार कर वित्त को भेज दिया है। इसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के जरिए ओपन टेंडर किए जाएंगे। प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में लाने की तैयारी है।

इसके बाद किसी विभाग को सीधे एजेंसी चयन या नामित ठेका देने की अनुमति नहीं होगी। हाल के बजट सत्र में आउटसोर्सकर्मियों की समस्याओं को लेकर 10 बैठकों में 40 से ज्यादा सवाल उठे।

1 लाख आउटसोर्सकर्मी.. सेवा शर्तों में गड़बड़ी पर कई बार प्रदर्शन, इस बजट सत्र में लगे 40 से ज्यादा सवाल

नई व्यवस्था में आउटसोर्स कर्मचारियों को फायदा, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई एजेंसियों के लिए जीएसटी, ईपीएफ, ईएसआई और श्रम कानूनों का पालन अनिवार्य किया जाएगा। कर्मचारियों से कोई भी एंट्री फीस या कमीशन वसूली पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

वेतन का भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा। न्यूनतम मानदेय से कम भुगतान नहीं होगा। शिकायत निवारण की व्यवस्था होगी और गड़बड़ी पाए जाने पर एजेंसी पर जुर्माना, ब्लैकलिस्टिंग और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।

कई जिलों में सामने आ चुकी हैं शिकायतें

1. सीधी... साल 2023–24 में सीधी जिले में स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती में नियमों को ताक पर रखने, मोटी रकम लेकर अपात्रों की नियुक्ति के आरोप लगे। मामला आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ तक पहुंचा।

2. ग्वालियर... 2024 में नगर निगम व अन्य विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने कई महीनों से वेतन और बोनस न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि एजेंसी को भुगतान के बावजूद उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया गया।

3. बिजली कंपनियां... इनके आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा साल 2024 से आरोप लगाए जा रहे हैं कि एजेंसियां शोषण कर रही हैं। सरकार के स्तर पर नीति स्पष्ट नहीं होने के कारण हजारों कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है।

जैम पोर्टल से क्या बदलेगा? जैम पोर्टल के जरिए टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। इसमें टेंडर शर्तें, सेवा प्रदाता का चयन, भुगतान और अनुबंध की जानकारी सार्वजनिक रहती है। कमीशन और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। अभी मप्र में एमएसएमई के अंतर्गत काम करने वाले सेडमैप के जरिए आउटसोर्स कर्मचारी लिए जाते हैं। इनके अलावा निगम-मंडल, स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली कंपनी में आउटसोर्स पर कर्मचारी लिए गए हैं।

मंत्री बोले-जानकारी नहीं उद्योग एवं एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी प्रस्ताव की जानकारी नहीं है, जबकि उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार ने कहा कि वे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
 14 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
 14 March 2026
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
 14 March 2026
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
 14 March 2026
भोपाल, कोर्ट से भरण-पोषण के आदेश के बाद भी महिलाओं को राशि नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए मप्र का मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है। राष्ट्रीय…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…
Advt.