Select Date:

इन्वेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी बोले

Updated on 09-10-2020 11:19 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  इनवेस्ट इंडिया कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना वायरस समेत कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के लिए दवाखाना की भूमिका निभा रहा है, अब तक करीब 150 देशों को दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद की दुनिया में आप कई तरह की दिक्कतों के बारे में सुनेंगे। मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन, पीपीई आदि कि प्रॉब्लम के बारे में आप सुनेंगे। हालांकि भारत ने इन्हें प्रॉब्लम बनने नहीं दिया है। हम समाधान की धरती बनकर उभरे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्थति आज मजबूत है तथा कल और मजबूत होगी, हमने सरकारी संपत्ति और पेंशन कोष के लिए कर व्यवस्था उदार बनाई है, एफडीआई व्यवस्था को काफी उदार बनाया गया है। पीएम ने कहा कि आज भारत में माइंडसेट और मार्केट में बदलाव हो रहा है। कंपनी ऐक्ट के कई प्रावधानों को हमने डिरेग्युलराइज और डिक्रिमिनलाइज किया है। भारत ने एजुकेशन, लेबर और एग्रीकल्चर क्षेत्र में काफी सुधार किए हैं। आज वे सभी भारतीयों को प्रभावित  करते हैं। इससे प्राइवेट सेक्टर की हिस्सेदारी सुनिश्चित हुई है। भारत विभिन्न क्षेत्रों में नियमन में ढील देने के रास्ते पर आगे बढ़ा रहा है, कंपनी कानून के तहत विभिन्न मामलों में अपराधों पर कठोर दंड को हल्का किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रेटिंग में भारत 142 से 63 पर पहुंच गया है। पीएम ने कहा कि भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंध हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और कई समान हितों पर आधारित हैं, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश रिश्ते हमारे बहुआयामी संबंध का अभिन्न हिस्सा हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.