ईरान में छत पर चुंबन लेते फोटोशूट कराने पर पार्कुअर ऐथलीट्स जोड़ी गिरफ्तार
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
तेहरान। ईरान में छत पर चुंबन लेते फोटोशूट कराने पर पार्कुअर ऐथलीट्स जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस जोड़ी का कसूर इतना था कि उन्होंने एक छत पर रोमांटिक फोटोशूट कराया जो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा था। अलीरजा जपालगी और उनकी पार्टनर ने छत पर किस करते हुए फोटो खिंचाया था जिसे अश्लील और धर्म के खिलाफ बताकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईरान में सोशल मीडिया सिलेब्रिटीज की काफी स्क्रूटिनी होती है। इससे पहले एंजेलिना जॉली की ‘जॉम्बी’ के नाम से मशहूर इंस्टाग्राम मॉडल फतेमेह खिशवंद उर्फ सहर तबर को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पार्कुअर ऐथलीट अलीरजा और उनकी पार्टनर ऐक्रोबैट और छतों पर एडवेंचरस पोज देने के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक फोटोशूट उन्होंने हाल में कराया था जिसमें वे छत पर किस कर रहे थे।
खबरों के मुताबिक, ‘युवा लड़के और लड़की की आपत्तिजनक और धर्म विरुद्ध तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं। न्यायपालिका की कमांड पर इन्हें गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे जो कर रहे थे कि वह अश्लीलता की वकालत है।’ इससे पहले इंस्टाग्राम मॉडल फतेमेह खिशवंद को पिछले साल ईशनिंदा और युवाओं को भ्रमित करने के आरोप में जेल भेज दिया गया था। अलीरजा और उनकी पार्टनर के गिरफ्तार होने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल करने शुरू कर दिए कि जब किस करने की सजा दी जा सकती है तो भ्रष्टाचार की क्यों नहीं। कुछ लोगों ने महिलाओं के अधिकारों और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों की ओर भी ध्यान खींचा। सवाल किया गया कि अगर महिलाओं के शरीर को इतना पवित्र माना जाता है तो क्यों उन पर ऐसिड फेंकने वालों को सजा क्यों नहीं दी जाती है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…