Select Date:

भारत के साथ सीजफायर से रॉकेट बना पाकिस्तान का शेयर बाजार, इतना उछला कि रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

Updated on 12-05-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हो गया। उसके बाद आज दोनों देशों के शेयर मार्केट में भारी तेजी देखी जा रही है। भारत में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 2,300 अंक उछला। दूसरी ओर पाकिस्तान के बाजार में इतनी तेजी आई कि कुछ देर के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स बाजार खुलते ही 9% से अधिक उछल गया। कारोबार के दौरान यह 9,928 अंक की तेजी के साथ 117,104.11 अंक तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 107,174.63 अंक पर बंद हुआ था।

भारत के साथ सीजफायर और आईएमएफ से लोन की किस्त मंजूर होने के बाद पाकिस्तानी निवेशकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि शेयर बाजार में तेजी के बीच करीब एक घंटे तक ट्रेडिंग रोकनी पड़ी ताकि बाजार को भारी उथलपुथल से बचाया जा सके। जानकारों का कहना है कि भारत के साथ सीजफायर से इलाके में भूराजनीतिक तनाव में कमी आई है।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इससे 22 अप्रैल से 8 मई के बीच KSE-100 इंडेक्स में 12.6% गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र…
 19 May 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के दिनों में उन देशों के साथ पींगें बढ़ाई है जिनके साथ भारत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्की शामिल…
 19 May 2025
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़…
 19 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भीख मांगना कारोबार बन गया है। काफी लोग भीख मांगकर आलिशान जीवन जी रहे हैं। यह स्थिति तब है जब पाकिस्तान कर्ज के तले दबा हुआ है और उधार…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी अमेरिका के लिए अच्छी खबर नहीं है। मूडीज रेटिंग्स ने अमेरिका के कर्ज की रेटिंग घटा दी है। इससे साथ ही देश की आखिरी परफेक्ट क्रेडिट…
 19 May 2025
नई दिल्ली: साल 2022 की शुरुआत में अमेरिका की अगुआई वाले NATO की हरकतों से आजिज आकर रूस ने जब यूक्रेन पर धावा बोला, उस समय उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे नंबर पर…
 19 May 2025
नई दिल्ली: ईडी ने मनी लॉड्रिंग के आरोप में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी बैंक फ्रॉड…
 19 May 2025
नई दिल्ली: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस संघर्ष में भारत में बने मिसाइलों और ड्रोन ने पाकिस्तान के रडार को चकमा दे दिया…
 19 May 2025
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा की। कंपनी ने भूटान सरकार की कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।…
Advt.