अभी तक मिल रही थी राहत
यूएई ने साल 2018 में पाकिस्तान को एक साल के लिए 2 अरब डॉलर दिए थे। पाकिस्तान यह राशि चुकाने में असमर्थ रहा और तब से सालाना रोलओवर मांग रहा है। साल 2023 में यूएई ने IMF बेलआउट के लिए पाकिस्तान को बाहरी वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद के लिए 1 अरब डॉलर का एक और लोन दिया।साल 2018 में यूएई ने कर्ज पर 3 प्रतिशत ब्याज दर लगाई थी। पिछले साल इसे बढ़ाकर 6.5% कर दिया। पाकिस्तान ने फिर से इस दर को 3% करने का अनुरोध किया है। यूएई का 2 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के 16 अरब डॉलर के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का हिस्सा है। पाकिस्तान मौजूदा दरों पर UAE के कर्ज पर सालाना करीब 130 मिलियन डॉलर ब्याज दे रहा है।
