ट्रंप को घरेलू विरोध का हवाला
दावोस में बातचीत के दौरान पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमेरिकी अफसरों से कहा कि वह बाद गाजा में स्थिरता और मानवीय सहायता के लिए बनाई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय सेना में सैनिक भेजने के लिए तैयार है। इसमें पाकिस्तान को कमांड स्ट्रक्चर के बारे में स्पष्टता चाहिए। साथ ही गाजा को लेकर घरेलू संवेदनशीलता को देखते हुए देश में माहौल बनाने के लिए पर्याप्त समय चाहिए।सूत्रों ने संकेत दिया कि कई प्रस्तावों का पहले ही बातचीत हो चुकी है और ये जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा। गाजा ISF और प्रस्तावित अमेरिका-पाकिस्तान रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत का अगला दौर फरवरी या मार्च में होने की उम्मीद है। दोनों पक्ष राजनीतिक और क्षेत्रीय बाधाओं से निपटते हुए बात आगे बढ़ाएंगे।
