Select Date:

भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल : वर्ल्ड हैपिएस्ट कंट्री की लिस्ट में PAK 108वें, भारत 126वें पायदान पर

Updated on 20-03-2024 12:40 PM

UN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की तुलना में पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल देश है। 20 मार्च यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने हैप्पीनेस इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की है।

इसमें भारत 126वें स्थान पर है। वहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहा हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान सूची में 108वें नंबर पर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर सवाल तैयार किए गए थे। इनमें संबंधित देश के प्रति व्यक्ति की GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता और भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन के आधार पर रैंकिंग की गई।

फिनलैंड 7वीं बार सबसे खुशहाल देश बना
फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार 7वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। यहां महज 55 लाख की आबादी है। वहीं, अफगानिस्तान आखिरी पायदान पर रहा। रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे खुशहाल देशों में ज्यादातर देश यूरोपीय हैं।

इजराइल-हमास जंग से पहले बन चुकी थी रिपोर्ट
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट पिछले 11 साल से बनाई जा रही है। इसे पहली बार 2012 में तैयार किया गया था। इसे तैयार करने के लिए लोगों की खुशी के आंकलन के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक आंकड़ों को भी देखा जाता है। इसे तीन साल के औसत डेटा के आधार पर खुशहाली को जीरो से 10 तक का स्केल दिया जाता है।

इस बार 2021-2023 तक का डेटा देखा गया। हालांकि, यूनाइटेड नेशन की यह लेटेस्ट रिपोर्ट इजराइल-हमास जंग से पहले तैयार हो गई थी। इसलिए जंग से जूझ रहे इजराइल नंबर 5 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.