राजनाथ सिंह के पीओके पर बयान का जवाब देने में पाकिस्तान से हुआ 'कांड', एक गलती से हुआ अर्थ का अनर्थ, ट्रोल
Updated on
27-07-2026 03:30 PM
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के कब्जे वाला हिस्सा है। राजनाथ सिंह के कमेंट पर एतराज जताते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी किया है। इस बयान में एक ऐसी गलती पाकिस्तानी अफसरों ने कर दी है, जो सोशल मीडिया पर मजाक की वजह बन गया है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान के आखिरी पैरा में कहा गया है कि भारत का रवैया क्षेत्रीय शांति के लिए ठीक नहीं है। भारत के खराब बर्ताव को बताने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों ने जिस शब्द को चुना, उसमें एक गड़बड़ी की वजह से अर्थ का अनर्थ हो गया है। इस पर पाकिस्तान से भारत तक मजाक हो रहा है।
क्यों उड़ी मजाक
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में Rogue (जिसका मतलब खराबी या बदमाशी होता है) की जगह Rouge शब्द का इस्तेमाल किया है। इस शब्द का मतलब लाल रंग, गालों की लाली या कांच चमकाने वाला लाल पाउडर के लिए किया जाता है। ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय आखिर कहना क्या चाहता है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के इस बयान पर आए कुछ मजेदार रिएक्शन इस तरह से हैं। इसमें लोगों ने पाकिस्तान में शिक्षा व्यवस्था से लेकर दूसरे मुद्दा का मजाक उड़ा है।
संदीप-तुम लोग असल बात नहीं समझ रहे हो यार! भारत से लगातार पिटने के बाद वे अपने पीछे के रंग को लेकर शिकायत कर रहे हैं।
भरथ-कम से कम वे यह कंटेंट बनाने के लिए AI का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। AI टोकन खरीदने के लिए भी IMF के सामने जाना पड़ता।
लेपचा-मुझे पता है कि शेरी रहमान ने यह लिखा है। वह तो खाने में प्लास्टिक और मेकअप खाती है।
प्योर रैशनलिस्ट-भारत से बुरी तरह पिटने के कारण वे 'rogue' (बदमाश) की जगह 'rouge' (लाल रंग/लालिमा) शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
जोय- शायद उन्हें डिप्लोमैटिक कोर (राजनयिक) से ज्यादा डिक्शनरी की जरूरत है।
हमजा-जब तक सूरज-चांद रहेगा, पाकिस्तान बकवास करता रहेगा।
रैब कायला- उनसे यही उम्मीद की जा सकती है, पाकिस्तान में शिक्षा गैर-कानूनी है।
राजनाथ सिंह ने क्या कहा है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को एक बयान में पाकिस्तान को संकेत दिया था कि उसकी तरफ जो कश्मीर पर है, उस पर उसका कब्जा पूरा तरह गैरकानूनी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जहां तक कश्मीर के विवाद या इस मुद्दे पर बातचीत का सवाल है तो हम साफ करना चाहते है कि वार्ता केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर होगी।
राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार जम्मू-कश्मीर विवाद के संदर्भ में भारतीय रक्षा मंत्री की उकसावे वाली और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों की निंदा करती है। उनका बयान क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को खतरे में डालती है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…