ईद के चांद दिखाई देने के स्थायी समाधान के लिए पाक लगाएगा दो मून ऑब्जर्वेटरी
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
इस्लामाबाद। ईद के चांद दिखने को लेकर पाकिस्तान में हर साल बहस छिड़ जाती है। इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए साइंस एंड टेक्नॉलजी मंत्री फवाद चौधरी ने नया ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक दो मून ऑब्जर्वेटरी तैयार की जाएंगी ताकि चांद को देखे जाने को लेकर फिर कोई कन्फ्यजून न रहे और न ही ईद की सही तारीख को लेकर।
चौधरी ने कहा है कि एक ऑब्जर्वेटरी इस्लामाबाद में और एक ग्वदर में सेट अप की जाएंगी जहां कोई भी खुद जाकर चांद का दीदार कर सकेगा। उन्होंने कहा, ‘इस साल चांद को देखे जाने को लेकर हुए विवाद को देखते हुए हमने प्लान बनाया है कि अगले साल तक एक ऑब्जर्वेटरी इस्लामाबाद में और एक ग्वदर में तैयार की जाएंगी। इससे हमेशा के लिए इस मुद्दे का समाधान हो जाएगा और कोई भी आम इंसान खुद जाकर चांद को देख सकेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह खुशी की बात है कि इस साल पूरे देश ने ईद एक साथ मनाई। हालांकि, कोरोना वायरस और कराची प्लेन क्रैश की वजह से ईद का जश्न थोड़ा फीका हो गया। मालूम हो कि कराची में शुक्रवार को हुए प्लेन क्रैश में 97 लोगों की मौत हो गई थी। यह प्लेन कराची इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक रिहायशी इलाके में गिर गया था। वहीं, कोरोना की चपेट में देश में अब 56,967 लोग आ चुके हैं और 1,179 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…