Select Date:

लंबित टोकनधारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आज से

Updated on 20-05-2020 06:59 PM

0 उपार्जन केन्द्रों में 20, 21 और 22 मई को होगी 36.64 करोड़ की धान खरीदी
रायपुर,। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह गए टोकनधारी कृषकों के धान की खरीदी 20 मई से की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के परिपालन से 4 हजार 549 टोकनधारी कृषकों से 2 लाख 803 क्विंटल धान का उपार्जन किया जाएगा, जिसका मूूल्य 36 करोड़ 64 लाख 66 हजार 442 रूपए होगा। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय से वंचित टोकनधारी कृषकों के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर 20, 21 एवं 22 मई को होगी।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ एवं कलेक्टरों को इस संबंध में जारी दिशा-निर्देश में उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लंबित टोकनों के एवज में धान की खरीदी करने को कहा गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में कतिपय कारणों से 4 हजार 549 जारी टोकन के बावजूद भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नहीं हो सकी थी। इस संबंध में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं अन्य मंत्रिगणों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबित टोकनों का परीक्षण कराकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की बात कही थी, जिसके परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा 20 से 22 मई 2020 तक धान खरीदी करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने से राज्य के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, सुकमा, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं सरगुजा जिले के 4549 टोकनधारी कतिपय कारणों से वंचित रह गए थे। उक्त जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 26 हजार 248 टोकन जारी किए गए थे। जिसके एवज में 10 लाख 52 हजार 230 क्विंटल 33 किलो धान की खरीदी की जानी थी। निर्धारित तिथि तक उक्त जिलों में 21,699 टोकन के जरिए 8 लाख 51 हजार 426 क्विंटल 88 किलो धान की खरीदी होे पाई थी। कतिपय कारणों से 4549 टोकन लंबित रह गए थे। इन लंबित टोकनों के जरिए 20, 21 एवं 22 मई को समर्थन मूल्य पर खरीदी से शेष रह गई धान की मात्रा 2 लाख 803 क्विंटल 53 किलो धान का उपार्जन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना…
 16 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान बीजापुर के गंगालूर स्थित पोटा केबिन की 3 छात्राओं के गर्भवती होने का मामला उठा। इस मुद्दे पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव लाकर…
 16 March 2026
रायपुर, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में LPG गैस सिलेंडर की कमी…
 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
Advt.