Select Date:

महासमुंद मेडिकल कॉलेज में डेढ़ करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी

Updated on 16-03-2026 03:16 PM
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में सफाई और सुरक्षा गार्ड व्यवस्था से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से हुए खुलासे के अनुसार, डीन की गैरमौजूदगी में क्रय समिति (खरीदी कमेटी) के कुछ अधिकारियों और लिपिकों ने सरकारी जेम पोर्टल की अनिवार्य प्रक्रिया को नजरअंदाज करते हुए मैनुअल तरीके से टेंडर जारी कर दिया।

इस मामले में खल्लारी से कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभारी डीन को पावर ही नहीं है कि वो अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करें। वहीं, कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहाने का कहना है कि टेंडर जारी करने के लिए नियमों का पालन किया गया है। स्वास्थ्य आयुक्त पास अप्रूवल के लिए गया था।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, आरटीआई दस्तावेजों से पता कि डीन की गैरमौजूदगी में क्रय समिति के अध्यक्ष, सदस्यों, लिपिकों ने 15 और 20 जनवरी 2025 को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली। नियमानुसार साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए टेंडर जेम पोर्टल के माध्यम से ही जारी होने थे।

दस्तावेजों के अनुसार जेम पोर्टल पर तकनीकी मूल्यांकन और वित्तीय बिड खोली गई, लेकिन मैनपावर आपूर्ति का ऑर्डर पोर्टल के माध्यम से जारी नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने करीब आधे घंटे के भीतर पोर्टल से प्रिंटआउट लिया, उसके बाद सिस्टम से बाहर निकल गए।

ऑफलाइन अनुबंध कर जारी किया गया ठेका

इसके बाद 26 मई और 26 जून 2025 को ऑफलाइन कॉन्ट्रैक्ट करते हुए ठेका जारी किया गया। सफाई व्यवस्था का ठेका मेटास सिक्योरिटी एंड फायर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को 75,09,007 रुपए में दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था का ठेका बुंदेला सिक्योरिटी एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 75,09,007 रुपए में मिला। इस तरह दोनों कॉन्ट्रैक्ट की कुल राशि लगभग पौने 2 करोड़ रुपए तक पहुंचती है।

सुरक्षा निधि में भी गड़बड़ी के संकेत

सुरक्षा निधि से जुड़ी जानकारी में भी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। मेटास कंपनी से यूनियन बैंक का 3 लाख 20 हजार रुपए का एफडीआर सुरक्षा निधि के रूप में जमा कराया गया। वहीं बुंदेला सिक्योरिटी के अनुबंध में 2 लाख 40 हजार रुपए सुरक्षा निधि का उल्लेख है, मगर उसका एफडीआर जमा होने का कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

जेम पोर्टल से जानकारी गायब होने पर बढ़ा संदेह

आरटीआई कार्यकर्ता ने जेम पोर्टल से संबंधित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी मांगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिखित जवाब में बताया कि कॉन्ट्रैक्ट ऑर्डर की कॉपी जेम पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। इस जानकारी के बाद पूरे मामले पर संदेह और गहरा गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने के बहाने एक टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी से करीब 19.47 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने…
 17 March 2026
सरगुजा, सरगुजा में गैस सिलेंडरों के लिए एजेंसियों में लग रही लंबी लाइन अब कम हुई है, लेकिन गैस की किल्लत दूर नहीं हुई है। दरअसल ग्राहकों की करीब दोगुनी बुकिंग…
 17 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ…
 17 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोमवार देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। झगड़े की शुरुआत बच्चों के बीच हुई…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा दलहनी फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज सेवा सहकारी समिति खंडसरा में समर्थन मूल्य पर…
 17 March 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों बचाने एच पी वी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत…
 17 March 2026
बेमेतरा। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टरेट स्थित दृष्टि सभा कक्ष…
 17 March 2026
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा…
 17 March 2026
रायपुर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा सहित कई इलाकों में बारिश हुई,…
Advt.