Select Date:

जिले में पोषण पखवाड़े की हुई शुरुआत

Updated on 09-04-2025 01:14 PM

जशपुरनगर। कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से आज से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जिले में पोषण पखवाड़ा की शुरुआत पोषण शपथ के साथ की गई।

        पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशानुसार किया जाएगा। इनमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोरियों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

       नगरपालिका जशपुर के वार्ड नंबर 06 के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद कमला कुमारी ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के सही पोषण एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं आपको उनका लाभ लेना चाहिए। महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार समुचित पोषण द्वारा एनीमिया एवं कुपोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाता है। आप सभी को इसमें जुड़कर आपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास करना चाहिए। परियोजना अधिकारी योगेश भगत ने लोगों को पोषक आहार एवं पूरक आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों सहित शिशुवती एवं गर्भवती माताओं के भी सही पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर रुक्मणी कश्यप, जयमानती निराला, स्व-सहायता समूह की महिलाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
 20 April 2025
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
 20 April 2025
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
 20 April 2025
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
 20 April 2025
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
 20 April 2025
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…
Advt.