Select Date:

उज्जैन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 420

Updated on 20-05-2020 06:59 PM

मंगलवार को नए 58 केस मिले
भोपाल। उज्जैन जिले में कुल मिलाकर अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 420 पर पहुंच गई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में अब तक के सर्वाधिक 58 नए केस मिले। इनमें से महिदपुर के सात और बड़नगर के के नए केस शामिल हैं। अधिकांश केस उज्जैन शहर के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 5 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। अब तक 176 संक्रमित संक्रमित बीमारी को हराकर घर लौट चुके हैं। यहां अब तक इससे 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 अप्रैल को 48 मरीज सामने आए थे। संक्रमण कुछ नए क्षेत्रों में भी पहुंचा है। साथ ही अब तहसीलों में भी केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को महिदपुर में एक ही गली के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं बड़नगर में दो नए केस आए। शेष मामले उज्जैन शहर के हैं। रिपोर्ट के तहत कुछ नए क्षेत्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने इन इलाकों को सील कर दिया है। साथ ही संक्रमितों की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री निकालकर नमूने भी लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य अमल के अनुसार 24 से 36 घंटे में रिपोर्ट आने के कारण मरीज को चिन्हित करने में मदद मिल रही है।इधर, कोरोना संक्रमित पांच और मरीज मंगलवार को ठीक होकर घर लौट गए। इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज करते समय जरूरी सावधानियां बरतने को कहा गया। ये सभी 14 दिन होम क्वारंटाइन में रहेंगे। जिले में मंगलवार शाम तक की स्थिति में 176 संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं और 48 मरीजों की मौत भी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ और मरीजों की हालात में लगातार सुधार हो रहा है, वे भी जल्द डिस्चार्ज किए जाएंगे।
प्रशासन द्वारा 10 दिनों से नॉन कंटेनमेंट इलाकों में भी सर्वे कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान कई संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे। इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। स्वास्थ्य अमले के अनुसार कई लोग लक्षण छुपा रहे हैं। इससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है, सर्वे के दौरान यह बात सामने आ रही है। लोगों को अपने लक्षण छुपाने के बजाय इलाज के लिए आगे आना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे अनजाने में कई लोगों को संक्रमित कर देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
 14 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
 14 March 2026
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
 14 March 2026
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
 14 March 2026
भोपाल, कोर्ट से भरण-पोषण के आदेश के बाद भी महिलाओं को राशि नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए मप्र का मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है। राष्ट्रीय…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…
Advt.