Select Date:

सऊदी अरब पहुंचे NSA अजीत डोभाल, 6 महीने में तीसरा दौरा, पाकिस्तान, ईरान या हूती, मामला क्या है?

Updated on 22-07-2026 02:39 PM
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सहित क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पहले से ही बंद है और अब हूतियों ने सऊदी अरब की नौसैनिक घेराबंदी कर दी है। इस कारण सऊदी अरब को भारत आ रहे अपने तेल टैंकर को लाल सागर से वापस बुलाना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान और सऊदी अरब के मजबूत होते सैन्य संबंध भी भारत के लिए चिंता की बात है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के अनुसार, डोभाल ने सोमवार को रियाद में शहजादे फैसल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। इस वर्ष डोभाल की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा है मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, "दोनों पक्षों ने क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों तथा ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की।" इस बैठक में सऊदी अरब के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री सऊद अल-साती भी मौजूद थे।

हूतियों ने ईरान की नौसैनिक घेराबंदी की


डोभाल की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ ‘‘समुद्री नाकाबंदी’’ की घोषणा करते हुए बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी अरब के जहाजों को रोकने की बात कही है। हूतियों का दावा है कि यह कदम यमन के उनके नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बंदरगाहों और हवाई अड्डों की कथित नाकाबंदी के जवाब में उठाया गया है। सऊदी अरब ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।

होर्मुज के फिर से बंद होने से बढ़ा ऊर्जा संकट


अमेरिका और ईरान में फिर से लड़ाई शुरू होने से होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन फिर बंद हो गया है। इस कारण भारत के ऊर्जा आयात को तगड़ा झटका लगा है। होर्मुज से हर साल दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल गुजरता है। इसका बड़ा हिस्सा भारत आता है। होर्मुज के बंद होने से भारत में तेल और प्राकृतिक गैस का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, सरकार ने अपन ऊर्जा आयात को ग्लोबलाइज कर इस संकट को कम करने की कोशिश की है।

पाकिस्तान-सऊदी रक्षा संबंध भी चिंता की बात


पिछले साल पाकिस्तान और सऊदी अरब ने रक्षा समझौता किया था। इस समझौते के तहत एक देश पर हमला दूसरे देश पर हमला माना जाएगा। इस कारण दोनों देशों के संबंध एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे भारत की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि सऊदी अरब न सिर्फ तेल और गैस का एक बड़ा उत्पादक देश है, बल्कि मुस्लिम वर्ल्ड में उसकी ताकत भी काफी ज्यादा है। भारत और सऊदी अरब के व्यापारिक संबंध भी काफी मजबूत हैं, जिन पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.