Select Date:

नोरा फतेही ने साड़ी में टेरेंस लेविस के साथ यूं किया रोमांटिक डांस -सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे वीडियो ने मचाई धूम

Updated on 25-09-2020 01:30 AM

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर जज कर रही हैं। शो को जज करने के साथ-साथ नोरा फतेही अपने डांस से भी खूब धमाल मचाती हैं। इस हफ्ते भी एक्ट्रेस ने मशहूर डांसर टेरेंस लेविस के साथ मिलकर स्टेज पर तहलका मचा दिया। उनके डांस से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें टेरेंस और नोरा फतेही का रोमांटिक डांस करते हुए अंदाज देखने लायक है। यहां तक कि दोनों का डांस देख वहां मौजूद जज भी उनके लिए चियर करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।  नोरा फतेही और टेरेंस लेविस इस डांस वीडियो में 'भीगी भीगी रातों में' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस गाने पर डांस करते हुए दोनों के स्टेप और एक्सप्रेशंस भी कमाल के लग रहे हैं। वीडियो में जहां नोरा फतेही साड़ी में नजर आ रही हैं तो वहीं टेरेंस शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। दोनों का डांस देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। इस सॉन्ग पर नोरा फतेही और टेरेंस की केमिस्ट्री भी जबरदस्त लग रही है। इसके अलावा नोरा फतेही का एक और वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह एक तो कम जिंदगानी पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।  यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही ने अपने डांस से इस कदर धमाल मचाकर रख दिया हो। एक्ट्रेस अपने डांस को लेकर इससे पहले भी काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। नोरा फतेही ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अंदाज से धमाल मचाने ममें कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिलबर सॉन्ग से लेकर गर्मी सॉन्ग तक में नोरा फतेही का अंदाज और उनका डांस देखने लायक है। एक्ट्रेस फिल्मों से इतर बिग बॉससस में भी नजर आ चुकी हैं। शो में रहते हुए भी एक्ट्रेस ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.