कोरोना संक्रमण के लिए नेपाली पीएम ओली ने भारत को ठहराया दोषी
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
काठमांडू। नेपाल भी अब चीन के नक्शेकदम पर चलने के बाद भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर बेवजह उलझ रहा है वहीं उसने कोरोना वायरस फैलाने का ताजा आरोप भारत पर मढ़ दिया है। नेपाल अब कोरोना वायरस को लेकर भी भारत पर ही लगातार निशाना साध रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओला ने दोबारा कहा है कि देश के लिए भारत से आने वाले कोरोना वायरस के मामले ज्यादा खतरनाक हैं। इससे पहले भी ओली ने ऐसा कहा कि था नेपाल को इतना खतरा इटली और चीन से आने वाले कोरोना मामलों से नहीं है, जितना भारत से आने वाले लोगों से। ज्ञात हो कि नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 675 हो गई।
कोरोना वायरस के हालात को लेकर देश को संबोधित करते नेपाल की पीएम केपी शर्मा ने कहा है कि नेपाल में दक्षिण एशिया के दूसरे देशों की तुलना में मृत्युदर काफी कम है। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि भारत से अवैध तरीके से लोग नेपाल में दाखिल हो रहे हैं। ओली ने कहा कि बिना सही से चेकिंग के नेपाल में दाखिल होने की वजह से कोरोना और ज्यादा फैल रहा है। इससे पहले एक नेपाली अखबार को दिए गए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा था कि भारतीय सेना प्रमुख ने नेपाली गोरखा जवानों की भावनाओं को आहत किया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने संकेत देते हुए कहा था कि नेपाल के लिपुलेख मुद्दा उठाने के पीछे कोई विदेशी ताकत हो सकती है। जनरल नरवणे ने कहा था, ‘मुझे नहीं पता कि असल में वे किस लिए गुस्सा कर रहे हैं। पहले तो कभी प्रॉब्लम नहीं हुई, किसी और के इशारे पर ये मुद्दे उठा रहे हों, यह एक संभावना है।’
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…