Select Date:

मोदी की आज कोल्हापुर-गोवा में जनसभा:कल मालदा में फिर मंगलसूत्र-विरासत टैक्स का जिक्र

Updated on 27-04-2024 11:49 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के कोल्हापुर और गोवा के वास्को में सभा करेंगे। महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट, भाजपा और NCP अजित पवार गठबंधन की सरकार है।

इससे पहले, 26 अप्रैल को मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा और बिहार के अररिया, मुंगेर में जनसभाएं की थीं।

मालदा में मोदी ने फिर मंगलसूत्र और विरासत टैक्स की बात की। साथ ही कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) विदेश से एक्स-रे मशीन लाए हैं। वे पूरे देश में एक्स-रे करेंगे।

21 अप्रैल को मोदी ने पहली बार कहा था- कांग्रेस आपका सोना-चांदी हड़पना चाहती है
राजस्थान के बांसवाड़ा में पीएम मोदी ने कहा- अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हरेक की प्रॉपर्टी का सर्वे किया जाएगा। हमारी बहनों के पास सोना कितना है, इसकी जांच की जाएंगी। चांदी का हिसाब लगाया जाएगा।

ये गोल्ड है, बहनों का और जो संपत्ति है वो सबको समान रूप से वितरित कर दी जाएगी। क्या आपकी संपत्ति को सरकार को हैक करने का अधिकार है क्या। क्या आपकी मेहनत करके कमाई गई संपत्ति को सरकार को ऐंठने का अधिकार है। मेरी माताओं-बहनों की जिंदगी में सोना सिर्फ शो करने के लिए नहीं होता। उसके स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। उसका मंगलसूत्र सोने की कीमत का मुद्दा नहीं है, उसके जीवन के सपनों से जुड़ा है, उसे छीनने की बात कर रहे हो अपने घोषणा-पत्र में।

वे गोल्ड ले लेंगे, सबको वितरित कर देंगे। पहले जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्‌ठी करके किसको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे। क्या आपकी मेहनत की कमाई का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा। ये आपको मंजूर है।

मालदा में PM मोदी के भाषण की 5 बातें…

1. कांग्रेस आपकी संपत्ति बांट देगी
PM ने कहा कि TMC और कांग्रेस में तुष्टीकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है। TMC सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है। इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है और कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक में बांटने की बात कर रही है। TMC के राज में बंगाल में केवल हजारों करोड़ों के स्कैम चलते हैं। घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है।

2. TMC लोगों को लूटने का मौका नहीं छोड़ती
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में PM किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपए सीधे भेजे गए हैं। लेकिन TMC सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती। मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो TMC के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं।

3. संदेशखाली के आरोपी को आखिर तक TMC बचाती रही
PM बोले कि मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई TMC ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है। जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया। संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और TMC सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचाती रही।

4. CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है
PM मोदी ने कहा कि TMC और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि ये सत्ता में हुए तो CAA रद्द कर देंगे। CAA नागरिकता छीनने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। TMC लगातार झूठ फैला रही है। PM ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पहले चरण में TMC, कांग्रेस जैसे दल जो पस्त हो रहे थे, अब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले चरण जो दल पस्त हो गए थे, दूसरे चरण ध्वस्त हो जाएंगे।

5. बंगाल में हर काम कमीशन में होता है
PM मोदी ने कहा कि बंगाल में ऐसा कोई काम नहीं है, जो बिना किसी कट-कमीशन के होता है। TMC सरकार ने तो किसानों को भी नहीं छोड़ा। अगर किसान मंडी अनाज बेचने जाते हैं तो एक बड़ा हिस्सा बिचौलिए खा जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2024
सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के 2 डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले भी शामिल…
 09 May 2024
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शामिल तीन संदिग्धों के नाम और उनकी तस्वीर सामने आई है। इन आतंकियों में से…
 09 May 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के…
 09 May 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में वे राजभवन की सीसीटीवी फुटेज 100 लोगों को दिखाने के लिए तैयार हैं।…
 09 May 2024
लोकसभा चुनाव के बीच विवादित बयानबाजी को लेकर घिरे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी कांग्रेस के…
 09 May 2024
देश के सात राज्यों में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस विश्नोई के सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ कार्रवाई की है। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार…
 09 May 2024
बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया आई। उन्होंने X पर लिखा- बहनजी आपका देश सिर माथे पर। आपके संघर्षों की…
 09 May 2024
महाराष्ट्र के अमरावती से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने बुधवार (8 मई) को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन पर बयान दिया। नवनीत राणा ने कहा…
 09 May 2024
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से…
Advt.