Select Date:

हाथरस केस में मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग, कहा राष्ट्रपति दें इस मामले में दखल -प्रियंका ने किया पीड़ित परिवार का नार्को टेस्ट कराने का विरोध

Updated on 04-10-2020 12:16 AM

लखनऊ हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में उबाल है। सभी राजनीतिनक पार्टियों ने अपने स्तर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक सभी ने हाथरस के मामले पर सरकार को घेर रखा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी 4 अक्टूबर को हाथरस जाने वाले हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती  ने ट्वीट कर इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात कही है।

मायावती ने इस मामले में लगातार 2 ट्वीट करते हुए कहा कि मामले की जांच सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जानी चाहिए। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा है कि हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जांच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए, बसपा की मांग है। उन्होंने कहा कि देश के माननीय राष्ट्रपति यूपी से हैं। ऐसे में उनसे भी अपील है कि एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल दें।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा हाथरस पीड़ित परिवार का प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवार के नार्को टेस्ट  कराए जाने का भी विरोध किया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार को बेवजह परेशान किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.