Select Date:

सोनिया गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर जताया दुख

Updated on 09-10-2020 11:19 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे। सोनिया ने एक बयान में कहा पासवान जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। वह कद्दावर व्यक्तित्व थे जो जीवन भर वंचित तबकों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के मकसद के लिए खड़े रहे। वह हमेशा सामाजिक एवं राजनीतिक भागीदारी के मकसद पर जोर देने के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा मैं अपने एक साथी और संप्रग सरकार में एक सक्षम एवं कुशल मंत्री के तौर पर उनके साथ अपने जुड़ाव को याद करती हूं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पासवान की पत्नी, पुत्र चिराग, परिवार के अन्य सदस्यों, मित्रों तथा समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लोक जनशक्ति पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.