विनिर्माण कंपनियां घटा रही हैं कर्मचारियों की संख्या
Updated on
02-06-2020 08:42 PM
-एक मासिक सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। देश में विनिर्माण गतिविधियां कमजोर पड़ने से कंपनियां तेजी से कर्मचारियों की संख्या घटा रही हैं। एक मासिक सर्वे रिपोर्ट में सोमवार को यह खुलासा हुआ है। सर्वे रिपोर्ट की माने तो उत्पादकों के पास नये आर्डर में लगातार कमी के साथ विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में मई महीने में भी गिरावट का सिलसिला बना रहा। वहीं इससे पहले, अप्रैल महीने में विनिर्माण गतिविधियों में रिकार्ड गिरावट दर्ज की गयी थी। आईएचएस मार्किट इंडिया मैनुफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मई में 30.8 रहा जो अप्रैल में 27.4 था। यह देश के विनिर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी गिरावट का संकेत है। हालांकि यह अप्रैल के मुकाबले थोड़ा नरम है। अप्रैल महीने में सूचकांक में गिरावट दर्ज की गयी थी जबकि इससे पहले लातार 32 महीने तक इसमें वृद्धि हुई थी। पीएमआई के अनुसार अगर सूचकांक 50 से ऊपर है, वह विस्तार को बताता है जबकि उससे नीचे गिरावट का संकेत देता है। आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री एलिट केर ने कहा, ‘‘पीएमआई का ताजा आंकड़ा बताता है कि मई में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन फिर घटा है। इससे पहले, अप्रैल मे इसमें रिकार्ड गिरावट दर्ज की गयी थी जो व्यापक स्तर पर कारोबारी गतिविधियां ठप होने का नतीजा था।’’ सर्वे के अनुसार अप्रैल में रिकार्ड गिरावट के बाद कमजोर मांग के कारण उत्पादन नीचे रहा। इसके परिणामस्वरूप कंपनियों ने तेजी से कर्मचारियों की संख्या कम की है। पिछले 15 साल से संग्रह किये जा रहे आंकड़े के दौरान पहली बार इतनी संख्या में कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी गयी है। केर ने कहा, ‘‘मई में विनिर्माण गतिविधियों में और गिरावट यह बताता है कि संकट से उबरने में कंपनियों को चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। मांग कमजोर बनी हुई है जबकि कोरोना वायरस महामारी को लेकर अनिश्चितता अब भी बरकरार है।’’ सर्वे के अनुसार, ‘‘कोविड-19 को थामने के लिये जो वैश्विक उपाय किये जा रहे हैं, उससे निर्यात प्रभावित हुआ है।’’ इसमें कहा गया है कि हालांकि मई में अगले एक साल के व्यापार परिदृश्य को लेकर विनिर्माता आशावादी नजर आये। सर्वे के मुताबिक विनिर्माताओं को इस उम्मीद से भरोसा बना है कि कोरोना वायरस संबंधित सभी पाबंदिया हटने से अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर लौटेगी। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 के कारण अबतक 5,394 लोगों की मौत हुई है जबकि 1.90 लाख से अधिक इससे संक्रमित हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर मांग से भी बिक्री प्रवृत्ति कमजोर पड़ी है। विदेशों से नये कारोबार में मई में और गिरावट आयी।
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्ता है। फारस की खाड़ी…
नई दिल्ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…