Select Date:

बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए महतारी वंदन योजना बनी सहारा

Updated on 04-04-2025 01:19 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की मातृशक्तियों के लिए एक नई उम्मीद की किरण दिखाई है। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी मदद मिल रही है।

श्याम नगर रायपुर की निवासी पूजा यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल मैं सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हूं।  जो मेरी बेटी का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। श्रीमती पूजा ने कहा, ‘‘अब मुझे विश्वास है कि मेरी बेटी का भविष्य सुरक्षित है और आर्थिक तंगी के कारण उसे कोई परेशानी नहीं होगी।’’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती पूजा ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से प्रदेश की मातृशक्तियां भविष्य में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करेंगी और अपने परिवार की भलाई के लिए मजबूती से कार्य करेंगी।

यह योजना प्रदेश की मातृशक्तियों को सिर्फ वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान भी दिला रही है। महतारी वंदन योजना ने उन्हें आत्मविश्वास से भर दिया है और यह कार्यक्रम प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
 20 April 2025
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
 20 April 2025
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
 20 April 2025
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
 20 April 2025
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
 20 April 2025
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…
Advt.