Select Date:

कक्षा चौथी की छात्रा माधुरी ने कलेक्टर से अंग्रेजी में किया संवाद

Updated on 03-04-2025 05:32 PM

कोरिया। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, यह कहावत ग्राम तर्रा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा चौथी की छात्रा कुमारी माधुरी ने चरितार्थ कर दिखाई।

सोनहत विकासखंड के ग्राम तर्रा के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चौथी की छात्रा कुमारी माधुरी ने अपनी बेमिसाल अंग्रेजी की क्षमता से सभी को चौंका दिया। बुधवार को जिला कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने अचानक ग्राम तर्रा का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का भी जायजा लिया।

इस दौरान जब कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने बच्चों से पहाड़ा और अंग्रेजी में विभिन्न शब्दों की स्पेलिंग पूछी, तो कक्षा चौथी की छात्रा माधुरी ने बिना किसी झिझक के अंग्रेजी में कलेक्टर से संवाद किया। कलेक्टर और माधुरी ने अंग्रेजी में सवाल-जवाब किया और उनकी इस बेमिसाल क्षमता को देख उन्हें शाबाशी दी।

कलेक्टर ने कहा, वाह.. वेलडन बेटा! और माधुरी को राज्यस्तरीय स्पेलिंग टेस्ट में पुरस्कार मिलने की भी जानकारी प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने माधुरी को अपनी मेहनत जारी रखने और भविष्य में और सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने बच्चों को भी यह सलाह दी कि वे अपने हाथों को खाने से पहले साबुन से धोएं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहें।कलेक्टर की इस पहल ने ग्रामीण बच्चों को प्रेरित किया और यह सिद्ध कर दिया कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचानने का मौका मिलना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
 20 April 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
 20 April 2025
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
 20 April 2025
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
 20 April 2025
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
 20 April 2025
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
 20 April 2025
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
 20 April 2025
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…
Advt.