कोरोना और आर्थिक संकट के बीच टिड्डियों का हमला पाक के लिए बना बड़ा खतरा
Updated on
26-05-2020 09:59 PM
बलूचिस्तान। जानलेवा वायरस कोरोना के कारण पाकिस्तान में लॉकडाउन जारी है और जिसके चलते सारे उद्योग-धंधे बंद होने से लोग रोजगारविहीन हैं। हालांकि, एक समस्या जो यहां रोजगार पर हर साल बड़ा खतरा बनकर आती है, उसने विकराल रूप ले लिया है। छोटे-छोटे टिड्डों ने फसलों को चौपट कर दिया है और किसानों का कहना है कि ऐसे हालात उन्होंने कभी नहीं देखे हैं। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान में टिड्डों का सबसे भयानक हमला इस वक्त देखा जा रहा है जिसकी वजह से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसकी वजह से अनाज की कमी का खतरा भी हो गया है।
पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात से टिड्डों का तूफान आया था जिसके बाद हालात की गंभीरता का अंदाजा लग गया। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में ईरान से टिड्डों का नया झुंड आ सकता है। पाकिस्तान की सरकार ने इस साल इसे लेकर इमरर्जेंसी भी जारी कर दी है। हालांकि, किसानों का कहना है कि सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है और वे बेबस हो चुके हैं। टिड्डों का सबसे ज्यादा असर सिंध में हुआ है। यहां पूरी की पूरी फसलें एक बार में तबाह हो रही हैं। कर्ज लेकर की जा रही खेती अब बोझ बढ़ाती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक पाकिस्तान को गेहूं जैसी फसलों के लिए कम से कम 2 बिलियन पाउंड का नुकसान हुआ और अभी बोई जा रहीं फसलों में 2.3 बिलियन पाउंड का नुकसान होने की आशंका है। पाकिस्तान की जीडीपी में खेती का 20 फीसदी योगदान होता है और देश की 65 फीसदी आबादी कृषि कार्यों से जुड़े है या ऐसे इलाकों में रहती है। देश की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमरा चुकी है और कोरोना की महामारी की वजह से महंगाई और बढ़ चुकी है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…