Select Date:

पत्नी की हत्या कर सूटकेस में पैक की लाश:बेंगलुरु से भागकर महाराष्ट्र पहुंचा, फिर कॉल कर ससुराल वालों को मर्डर की जानकारी दी

Updated on 28-03-2025 01:03 PM

कर्नाटक के बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में बुधवार को एक पति ने पत्नी की हत्या की, उसकी लाश को सूटकेस में भरा और बाथरूम में छोड़कर भाग गया। पुणे पहुंचकर उसने अपने ससुरालवालों को फोन करके मर्डर की जानकारी दी। आरोपी भागकर पुणे गया था, वहां गुरुवार शाम उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 मार्च को पति राकेश और पत्नी गौरी अनिल सम्बेकर के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। कुछ ही देर में ये बहस बढ़ गई, आरोपी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपा और फिर उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव को सूटकेस डालकर बाथरूम में छोड़कर भाग गया।

महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश और गौरी अनिल सम्बेकर की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और हाल ही बेंगलुरु शिफ्ट हुए थे। करीब 2-3 महीने पहले ही दोनों बेंगलुरु के डोड्डाकन्नाहल्ली में किराए के मकान में शिफ्ट हुए थे।

राकेश एक प्राइवेट आईटी कंपनी में काम करता था। गौरी ने मास मीडिया और कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन किया हुआ था। फिलहाल नौकरी तलाश रही थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े और मारपीट होती रहती थी।

गौरी के शव पर चोट के निशान- DCP

DCP दक्षिण पूर्व ने सारा फातिमा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे, हमें कंट्रोल रूम में एक संदिग्ध फांसी के मामले के बारे में कॉल आया। जब हमारे हुलीमावु पुलिस इंस्पेक्टर शिकायत के आधार पर जांच करने के लिए घर पहुंचे, तो दरवाजा बंद था। अंदर घुसने के बाद, उन्हें बाथरूम में एक सूटकेस मिला।

DCP के मुताबिक, सूटकेस खोलने पर उसके अंदर एक महिला का शव मिला, जिस पर चोट के निशान थे। हमने उसके पति का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। जब हमने उसका पता लगाया, तो हमें बताया गया कि उसे महाराष्ट्र के पुणे में हिरासत में लिया गया है। हमने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सारा फातिमा ने कहा-

QuoteImage

हम यह समझने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ था। गौरी के शरीर के टुकड़े नहीं किए गए थे। शव में चोटों के निशान थे। चोटें किस तरह की थी इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

QuoteImage

घटना का खुलासा कैसे हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को पुणे पहुंचकर राकेश ने ही पत्नी गौरी के माता-पिता को फोन किया और बताया कि उनकी बेटी की लाश सूटकेस में है। उसने यह भी कबूल किया कि उसने ही गौरी की हत्या की है। इसके बाद गौरी के माता-पिता ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र पुलिस को दी।

महाराष्ट्र पुलिस ने राकेश के फोन को ट्रैक किया और उसे गिरफ्तार किया। साथ ही इसकी जानकारी कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस को दी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंची। मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 April 2025
सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बांद्रा कोर्ट में 1000 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ कई सबूत…
 09 April 2025
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। उन्होंने X…
 09 April 2025
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को नोटिस जारी किया। याचिका में कामरा ने…
 09 April 2025
हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर…
 09 April 2025
2008 मुंबई आतंकी हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच एजेंसी NIA और खुफिया एजेंसी RAW की एक जॉइंट…
 09 April 2025
भारतीय नौसेना को जल्द ही 26 राफेल मरीन फाइटर जेट मिलेंगे। गवर्नमेंट सोर्स के मुताबिक, भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन फाइटर जेट खरीदने की मेगा डील को मंजूरी…
 09 April 2025
मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि इस साल देश में मानसून सामान्य रहेगा। एजेंसी के मुताबिक, 80% से ज्यादा संभावना है कि मानसून सामान्य या उससे अधिक रहेगा।इधर,…
 09 April 2025
नए वक्फ कानून पर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि ये कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा- सभी समुदायों को सुरक्षा…
 08 April 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिनों के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। आज मंगलवार को दौरे के तीसरे और आखिरी दिन शाह ने श्रीनगर स्थित राजभवन में उच्च स्तरीय बैठक…
Advt.