Select Date:

दिल्ली में BJP कार्यकर्ता मछली की दुकानें बंद करवा रहे:महुआ का दावा- धमकाया जा रहा

Updated on 09-04-2025 01:46 PM

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दावा किया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR पार्क) में मछली और मांस की दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। उन्होंने X पर एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इलाके में BJP के कार्यकर्ता (गुंडे) दुकानें मंदिर के पास होने की वजह से मछली बाजार के व्यापारियों को धमका रहे हैं। पिछले 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ।

जवाब में भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- मोइत्रा ने फर्जी वीडियो पोस्ट किया है। राजनीतिक साजिश के चलते इलाके में सामुदायिक एकता को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, दिल्ली पुलिस ने मोइत्रा के दावे पर कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जा रही है।

मोइत्रा की ओर शेयर वीडियो की 2 बड़ी बातें....

शेयर वीडियो में भगवा टी-शर्ट पहना एक शख्स कह रहा है कि मंदिर के साथ ये मछली बाजार नहीं होना चाहिए। मंदिर का परिसर शुद्ध रहना चाहिए। सनातन धर्म यह कहता है कि हम किसी को काट नहीं सकते। यह पूरी तरह से मनगढ़ंत है कि देवी को मीट चढ़ता है। शास्त्रों में इसका कोई प्रमाण नहीं है। मंदिर के साथ मांस की दुकान होने से सभी सनातनियों को ठेस पहुंचा रही है।

इसी बीच एक दुकानदार बोला- मछली बाजार DDA की ओर आवंटित किया गया था। इसपर शख्स ने कहा- हां, मुझे पता है। DDA अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता। हम उनकी गलतियों को सुधारेंगे। CR पार्क एक आलीशान इलाका है और यहां विदेशी आते हैं। सभी लोग ये चीजें देख रहे हैं।

महुआ मोइत्रा ने एक दूसरे पोस्ट में कहा- CR पार्क जो मंदिर भाजपा के गुंडे अपना बता रहे हैं। वह मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों ने ही बनवाया है। वे वहीं पूजा करते हैं, बड़ी-बड़ी पूजा वहीं होती हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार के तीन महीने पूरे हुए। अच्छा सालगिरह गिफ्ट मिला।

उन्होंने एक व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें एक शख्स ने उन्हें लिखा है- मैंने मीट की दुकानों को जबरन बंद करने के बारे में आपका पोस्ट देखा। मैं CR पार्क के पास रहता हूं। यहां पिछले 10 दिनों से सभी मीट मार्केट और मछली की दुकानें बंद हैं। स्थिति भयावह है।

भाजपा बोलीं- मछली व्यापारी मंदिरों की पवित्रता बनाए रखते हैं 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- चित्तरंजन पार्क में मछली बाजार कानूनी रूप से आवंटित हैं और मछली व्यापारी हमेशा मंदिरों की पवित्रता बनाए रखते हैं। हर किसी को मंदिरों की पवित्रता का सम्मान करना चाहिए। CR पार्क के मछली व्यापारी हमेशा मंदिरों का सम्मान करते रहे हैं।

मछली बाजार कानूनी रूप से आवंटित किए गए हैं और ये इलाके की जरूरत हैं। मछली व्यापारी इलाके में सफाई बनाए रखते हैं और चित्तरंजन पार्क की सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं।

महुआ मोइत्रा की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो ऐसा लगता है जैसे कुछ राजनीतिक हितों वाले लोगों द्वारा सामुदायिक एकता बिगाड़ने के इरादे से बनाया गया हो। उन्होंने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

AAP नेता बोले- DDA ने आवंटित की दुकानें 

ग्रेटर कैलाश से विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा- मछली की दुकानें DDA द्वारा आवंटित की गई थीं। यह कोई अवैध कब्जा नहीं है। अगर भाजपा को CR पार्क के बंगालियों के मछली खाने से दिक्कत थी, तो उन्हें यह अपने घोषणापत्र में कहना चाहिए था।

CR पार्क के बंगाली दिल्ली की सबसे शिक्षित समुदायों में से एक हैं। उनकी भावनाओं और खाने की आदतों का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं शाकाहारी हूं और मुझे कभी उनकी खाने की आदत से दिक्कत नहीं हुई। भाजपा शांत इलाके में समस्या क्यों पैदा कर रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 April 2025
पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को करीब 26,000 बर्खास्त शिक्षकों को राहत दी है। कोर्ट ने कहा- जिन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द हुई है,…
 17 April 2025
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी से शैव, वैष्णव और सामान्य रूप से महिलाओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील कमेंट करने पर सवाल किया। कोर्ट ने…
 17 April 2025
वक्फ संशोधन कानून पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में दूसरे दिन करीब 1 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने केंद्र सरकार को कानून पर जवाब देने के लिए 7 दिन का…
 17 April 2025
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की उस सलाह पर आपत्ति जताई, जिसमें उसने राष्ट्रपति और राज्यपालों को बिलों को मंजूरी देने की समय सीमा तय की थी।धनखड़…
 16 April 2025
अपनी मर्जी से शादी करने मात्र से जोड़े को सुरक्षा की मांग करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। यदि उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट की जाती है तो कोर्ट…
 16 April 2025
हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस जांच शुरू करेगी। गुरुग्राम पुलिस की टीम मेदांता हॉस्पिटल जाकर उस दौरान ड्यूटी…
 16 April 2025
बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने…
 16 April 2025
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के कमरों में गोबर और मिट्टी लीपने के मामले में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि, 'अगर इस तरीके से कमरों में गर्मी…
 16 April 2025
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने एक हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले में आरोपी अजय कुमार नय्यर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। नय्यर पर आरोप है कि उसने…
Advt.