न्यूक्लियर वार्ता पर आखिरी समय में सहमति
अमेरिकी अधिकारियों ने शुरू में इस मांग को खारिज कर दिया और बातचीत पूरी तरह रद्द करने की चेतावनी दी। Axios की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र के कम से कम 9 देशों ने वॉइट हाउस से संपर्क किया जिसके बाद फैसला बदला गया। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आउटलेट ने रिपोर्ट में बताया कि इन देशों ने मीटिंग जारी रखने के लिए कहा ताकि यह सुना जा सके कि ईरानी क्या कह रहे हैं।ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और कहा कि बातचीत शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे मस्कट में होने वाली है। उन्होंने इस बैठक के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने लिए ओमान का आभार जताया।
