बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू अल्पसंख्यक की हत्या, बंधे थे हाथ पैर, शरीर पर जख्म के गहरे निशान
Updated on
12-02-2026 01:00 PM
ढाका: बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को एक 28 साल के हिंदू शख्स की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इससे चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित की पहचान रतन साहूकार के तौर पर की गई है, जो चंपा इलाके के चाय बागानों में काम करता था। उसका मृतक शरीर बुधवार सुबह करीब 10 बजे मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसके शरीर पर गहरे घाव दिख रहे थे और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। बताया जा रहा है कि जब बॉडी मिली तो चोटों से खून बह रहा था।
रतन के साथ काम करने वालों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के जख्म के निशान हैं और जिस तरीके से उसके हाथ पैर बांधे गये थे, उससे साफ पता चलता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और यह पता लगा रही है कि हत्या चुनाव से जुड़ी थी या किसी और वजह से हुई थी। मौत के कारण या हालात के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बांग्लादेश में एक और हिंदू अल्पसंख्यक की हत्या बांग्लादेश में अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद हिंदुओं से हिंसा के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले ही मैमनसिंह जिले में एक और हिंदू व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। पीड़ित की पहचान 62 साल के सुशेन चंद्र सरकार के तौर पर हुई है, जो चावल के व्यापारी थे। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने सरकार को एक धारदार हथियार से काट डाला, उन्हें उनकी दुकान के अंदर छोड़ दिया और शटर बंद कर दिया था। हमलावरों ने जाते वक्त सारे रुपये भी चुरा लिए थे।बांग्लादेश में आज चुनाव है और वोटिंग जारी है। सुबह साढ़े 7 बजे वोटिंग शुरू हुआ है और शाम 4.30 बजे तक मतदान चलेगा। वोटिंग खत्म होने के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू होने की उम्मीद है। जुलाई अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया था और हिंसक आंदोलन के बाद उन्हें भागकर भारत आना पड़ा था। शेख हसीना के जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसने कट्टरपंथियों को खुली छूट दी है। वहीं मोहम्मद यूनुस, जिन्होंने आने वाली चुनी हुई सरकार को जल्द सत्ता सौंपने का वादा किया है, उन्होंने राजनीतिक पार्टियों, उम्मीदवारों और तमाम स्टेकहोल्डर्स से मतदान के दौरान संयम बरतने और लोकतांत्रिक नियमों को बनाए रखने की अपील की है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…