Select Date:

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या, हरियाणा के युवक गिरफ्तार

Updated on 09-05-2024 01:29 PM

ऑस्ट्रेलिया में भारत के 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन पर MTech कर रहे 22 साल के एक भारतीय छात्र नवजीत संधू को मारने का आरोप है। आरोपी भाइयों का नाम अभिजीत और रॉबिन गार्टन हैं, और वे हरियाणा में करनाल के रहने वाले हैं।

उन्हें अमेरिका के न्यू साउथ वेल्स से गिरफ्तार किया गया था। नवजीत के रिश्तेदार ने बताया कि 4 दिन पहले रविवार (5 मई) को कुछ भारतीय छात्रों के बीच में मकान के किराए को लेकर हो रही झड़प को सुलझाने की कोशिश कर रहा था।

इसी बीच एक छात्र ने उसके सीने में तीन बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान नवजीत के एक दोस्त श्रवण कुमार को भी चोटें आईं।

बेटे की पढ़ाई के लिए किसान पिता ने जमीन बेची थी
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने हाल ही में आरोपियों और मारे गए युवक की तस्वीर जारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवजात 9 नवंबर 2022 को पढ़ाई के लिए वीजा लेकर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न के एक कॉलेज से MTech की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पेशे से एक किसान हैं, जिन्होंने बेटे की पढ़ाई के लिए अपनी डेढ़ एकड़ की जमीन बेच दी थी।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की हत्या के अन्य मामले...

10 मार्च: करीब 2 महीने पहले ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय महिला की हत्या कर दी गई थी। चैतन्या स्वेता मधागनी का शव विक्टोरिया राज्य के बकली इलाके से बरामद किया गया था। उनके पति का नाम अशोक राज वारिकुप्पाला है। वो पांच साल के बेटे के साथ कुछ घंटे पहले भारत के शहर हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे। ‘ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की रिपोर्ट में पुलिस ने कहा था कि हमें शक है कि स्वेता हत्यारे को जानती थीं।

8 नवंबर: ऑस्ट्रेलिया में एक हादसे में भारतीय मूल के दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें दो बच्चे शामिल थे। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक- घटना तब हुई जब भारतीय मूल के दो परिवार विक्टोरिया के एक आउटडोर पब में डिनर के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान एक एसयूवी कार का बैलेंस बिगड़ा और उसने डिनर कर रहे लोगों को टक्कर मार दी थी। कार 66 साल का एक शख्स चला रहा था। हालांकि, उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2024
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों के साथ मारपीट के बाद पाकिस्तान ने वहां से अपने स्टूडेंट्स को निकालना शुरू कर दिया है। विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया…
 20 May 2024
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) जेक सुलिवन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सिक्योरिटी अकॉर्ड और सिविल…
 20 May 2024
ये बात स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कही थी। वही फिको जिन पर पिछले बुधवार (15 मई) को जानलेवा हमला हुआ था। एक 71 वर्षीय शख्स ने उन पर…
 20 May 2024
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में चल रहे उपद्रव में पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ ही राजस्थान के स्टूडेंट बड़े पैमाने पर फंसे हैं। दौसा, बांसवाड़ा सहित कई जिलों के रहने वाले…
 20 May 2024
अमेरिका की जासूसी के आरोपों में जेल में बंद विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका भेजने के मामले में ब्रिटिश कोर्ट आज फैसला सुनाएगी। असांजे 13 सालों से कानूनी…
 18 May 2024
तेल अवीव : बीते साल 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादी हमले के बाद बंधकों का चेहरा बनी बंधकों का चेहरा बनी इजरायली लड़की शानी लाउक का शव बरामद हुआ है।…
 18 May 2024
ताइपे: ताइवान की संसद में शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अराजकता का माहौल देखा गया। यहां एक सुधारों से जुड़े सेट पर तीखी बहस के दौरान सांसदों ने एक दूसरे पर…
 18 May 2024
बीजिंग : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोस्ती खूब मशहूर है। दोनों के बीच गले मिलते कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी दोस्ती…
 18 May 2024
अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार (17 मई) को कहा, 'दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।…
Advt.