टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के पास खास मौका, एक विकेट से बड़ा कारनामा हो जाएगा
Updated on
05-03-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में एक विकेट लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लेंगे।
बुमराह के 234 मैच में 499 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने 2016 में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 234 मैच खेले हैं। अभी तक उन्होंने 277 पारियों में गेंदबाजी की है और 499 विकेट लिए हैं। बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट है। उनका औसत सिर्फ 20.6 का है। 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत बुमराह का ही है।
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट करियर में 52 मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। वह भारत के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिनके नाम तीनों ही फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
7 भारतीय के नाम 500 से ज्यादा विकेट
अभी तक 7 भारतीय गेंदबाजों के नाम 500 से ज्यादा विकेट हैं। सबसे पहले कपिल देव ने यह कारनामा किया था। उनके नाम 356 मैच में 687 विकेट हैं। भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट अनिल कुंबले के नाम दर्ज हैं। उनके अलावा आर अश्विन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ भी 500 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं।
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…