इजरायल की क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल कितनी खतरनाक, भारत ने अंडमान में किया सफल टेस्ट
Updated on
24-04-2024 01:27 PM
तेल अवीव: भारतीय वायु सेना ने अंडमान में हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का नाम क्रिस्टल मेज- 2 है। क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तक लक्ष्य को मार सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारतीय वायु सेना ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, उसे हवा से लॉन्च किया जाता है। इसे ROCKS के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान के एक परीक्षण रेंज में एक परीक्षण रेंज में Su-30 MKI फाइटर जेट के जरिए किया गयाा था। भारतीय वायुसेना अब मेक इन इंडिया के जरिए बड़ी संख्या में इस इजरायली मिसाइल को हासिल करने की योजना बना रही है।
कितनी शक्तिशाली है क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल
क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल को हवा से जमीन पर मौजूद लक्ष्यों पर दागा जा सकता है। मिसाइल पहले ऊपर की ओर जाती है और फिर तेज गति से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती है। क्रिस्टल मेज- 2 काफी समय पहले इजरायल से भारतीय वायु सेना में शामिल की गई क्रिस्टल मेज-1 से बिल्कुल अलग है। क्रिस्टल मेज- 2 एक एक्सटेंडेड स्टैंड-ऑफ रेंज वाली हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसे भारतीय वायु सेना द्वारा दुश्मनों के लंबी दूरी के रडार और वायु रक्षा प्रणालियों जैसे हाई वैल्यू वाले स्थिर और लगातार स्थान बदलने वाले लक्ष्यों पर हमला करने के लिए उपयोग करने की योजना है।
दुश्मनों के एयर डिफेंस को कर सकती है तबाह
क्रिस्टल मेज- 2 दुश्मन के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम को आसानी से चकमा दे सकती है। यह मिसाइल गैर जीपीएस क्षेत्र में भी अपने लक्ष्य पर सटीकता से हमला कर सकती है। चीन में जीपीएस काम नहीं करता। ऐसे में क्रिस्टल मेज- 2 मिसाइल चीन के खिलाफ प्रभावी हमला कर सकती है। क्रिस्टल मेज मिसाइल अपने लक्ष्य पर बेहद सटीकता से हमला कर सकती है। इसे वारहेड को हवा में ब्लास्ट करने के लिए भी डिजाइन किया जा सकता है। इससे मिसाइल की मार करने के क्षेत्र में इजाफा हो सकता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि भले कोई सत्ता में रहे लेकिन देश को चलाने वाली असल में पाकिस्तानी सेना ही है। पाकिस्तान की सत्ता में कौन रहेगा…
अमेरिका के विदेश विभाग ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए भारतीयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा…
रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन रूस को लगातार सस्ते ड्रोन बनाने की टेक्नोलॉजी दे रहा है। इसी ड्रोन से रूस को यूक्रेन पर बढ़त मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग…
भारत ने मालदीव से अपने 51 सैनिकों को वापस बुला लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने मालदीव में बचे भारतीय सैनिकों…
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। CNN के मुताबिक जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो…
भारत ने एक बार फिर कनाडा में चल रहे भारत विरोधी प्रदर्शन को लेकर ट्रूडो सरकार को आड़े हाथों लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (7…
पीएनबी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की और जमानत याचिका खारिज हो गई है। उसने 16 अप्रैल 2024 को लंदन की वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट में 5 बार…