भारत में तामिर मिसाइल बनाने की तैयारी में इजरायल, ईरान युद्ध के बीच मास्टरस्ट्रोक, जानें वजह
Updated on
21-07-2026 01:21 PM
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत बनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला मिसाइलों को बनाने में आने वाली लागत को कम करना नहीं है बल्कि युद्ध के माहौल में तामिर मिसाइलों के सप्लाई चेन को मजबूत करना है।
रिपोर्ट के मुताबिक आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली इजरायली कंपनी 'राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम' ने भारत में तामिर मिसाइल का प्रोडक्शन करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। ये भारत और इजरायल के बीच गहरी होती रणनीतिक साझेदारी को दिखाता है। ऐसा करने से तामिर मिसाइलों का तेजी से प्रोडक्शन हो सकेगा जिससे सप्लाई चेन में आने वाली रूकावट का समधान हो सकेगा। इससे भारत दुनिया के सबसे कामयाब शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम में से एक आयरन डोम के लिए एक महत्वपूर्ण मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है।
इजरायल भारत में तामिर मिसाइलों का क्यों करना चाहता प्रोडक्शन?
दरअसल युद्ध के दौरान इजरायल को तामिर मिसाइलों की भारी संख्या की जरूरत महसूस हो रही है। कम प्रोडक्शन क्षमता की वजह से लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में दिक्कतें महसूस हो रही हैं। इसके अलावा दुश्मन की मिसाइलें भी उन फैक्ट्रियों पर हमला कर सकती हैं जहां इन मिसाइलों का प्रोडक्शन होता है। इसीलिए इजरायल की कोशिश अपने देश से बाहर प्रोडक्शन हब बनाने की है ताकि सप्लाई चेन लगातार बनी रहे।इज़राइल ने पहले ही अमेरिका के साथ सहयोग करके अपनी सीमाओं से बाहर तामिर का प्रोडक्शन बढ़ाया है। राफेल और रेथियॉन के बीच जॉइंट वेंचर जिसे रेथियॉन राफेल एरिया प्रोटेक्शन सिस्टम्स (R2S) के नाम से जाना जाता है वो अमेरिका में मिसाइल कंपोनेंट बनाता है और आयरन डोम के प्रोडक्शन में मदद करता है। अब भारतीय कंपनियों से भी इसी तरह के समझौते होने की संभावना है। इससे निश्चित तौर पर भारत को टेक्नोलॉजिकल लाभ होगा।
भारत में तामिर मिसाइलों की प्रोडक्शन लागत भी होगी कम
हालांकि तामिर मिसाइल की कीमत कम होती है लेकिन मास प्रोडक्शन अगर भारत में होता है तो लागत और कम हो जाएगी। इजरायल को भारी संख्या में तामिर मिसाइलों की जरूरत है। इसीलिए इसे भारत में बनाने में खर्च और कम हो जाएगा। इजरायल ने भारत में कई तरह के हथियार बनाने शुरू कर दिए हैं। पिछले एक दशक में भारत की कई डिफेंस कंपनियों ने ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से कई विदेशी कंपनियों को पछाड़ दिया है।
भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) जैसी पब्लिक-सेक्टर कंपनियां और निजी डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स की बढ़ती संख्या के पास अब ऐसी क्षमताएं हैं जो एडवांस्ड मिसाइल प्रोडक्शन प्रोग्राम्स में मदद कर सकती हैं। इससे भारत एक मजबूत निर्यातक देश के तौर पर भी उभर सकता है।
भारत में बनी इजरायली मिसाइलों को बेचना आसान
भारत में बनने वाली मिसाइलों को बेचना भी इजरायल के लिए आसान होगा। यूरोप और मध्य पूर्व में हालिया संघर्षों के बाद रॉकेट, ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन को नाकाम करने में सक्षम शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम की मांग तेजी से बढ़ी है। कई देश अपने एयर डिफेंस नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ऐसे किफायती सिस्टम की तलाश में हैं जो भारी संख्या में होने वाले हमलों यानि सैचुरेशन अटैक का मुकाबला कर सकें।
लेकिन कई यूरोपीय देशों ने इजरायल के साथ रक्षा सौदा करने से मना कर दिया है। लेकिन अगर इजरायली कंपनी भारत में भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर हथियारों का प्रोडक्शन करे तो फिर कूटनीतिक तौर पर उन हथियारों को बेचना इजरायल के लिए काफी आसान हो जाएगा।
भारत में किन शर्तों के साथ बनेंगी इजरायली मिसाइलें?
रिपोर्ट के मुताबिक तामिर मिसाइलों के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट के लिए दोनों देशों की सरकारों की मंजूरी आवश्यक होगी। यह प्रोग्राम से जुड़े एक्सपोर्ट कंट्रोल नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के दायरे में रहेगा। भारत में मैन्युफैक्चरिंग से इंटरनेशनल डिफेंस सेल्स से जुड़े राजनीतिक पहलू अपने-आप खत्म नहीं हो जाएंगे। यह पहल भारत की 'आत्मनिर्भर भारत' नीति से काफी हद तक मेल खाती है जो विदेशी डिफेंस कंपनियों को लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने, जहां जरूरी हो वहां टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने और भारतीय कंपनियों को ग्लोबल सप्लाई चेन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
मास्को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्टर तैनात कर सकता…
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…