इस्लामिक नाटो बनाना चाहता है पाकिस्तान
इस बीच पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच डिफेंस डील के बाद यूएई के कान खड़े हो गए हैं। यही नहीं पाकिस्तान चाहता है कि सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर एक इस्लामिक नाटो बनाया जाए। तुर्की और यूएई के बीच मुस्लिम ब्रदरहूड को लेकर विवाद है। विश्लेषकों का कहना है कि इसी को देखते यूएई ने भारत के साथ दोस्ती को मजबूत किया है। यूएई भारत से हथियार खरीदने जा रहा है। इसी वजह से यूएई के राष्ट्रपति एमबीजेड भारत के दौरे पर आए थे। यही नहीं यूएई ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए इस्लामाबाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट की डील से खुद को अलग कर लिया। इस डील को लेकर पाकिस्तान और यूएई के बीच साल अगस्त 2025 से बातचीत चल रही थी। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूएई को अब इस्लामाबाद एयरपोर्ट में कोई रुचि नहीं है।
