खामेनेई का उत्तराधिकारी कौन
ईरान के सुप्रीम नेता अली खामेनेई की उम्र 90 साल हो गई है। उनके उत्तराधिकार का सवाल अनसुलझा है। विश्लेषकों का तर्क है कि खामेनेई के उत्तराधिकार पर अनिश्चित्ता ने IRGC के महत्व को ज्यादा बढ़ा दिया है। जैसे-जैसे धार्मिक सत्ता के खंडित होने का खतरा बढ़ रहा है। IRGC गार्ड्स को व्यवस्था बनाने और निरंतरता सुनिश्चित करने वाली एकमात्र संस्था के रूप में देखा जा रहा है।गार्ड्स की प्रभुता उनकी आर्थिक पहुंच से और मजबूत होती है। खतम अल-अंबिया जैसे समूहों के माध्यम से IRGC ईरान के बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और निर्माण क्षेत्रों के विशाल हिस्सों को नियंत्रित करता है। प्रतिबंधों ने इस प्रभाव को कम करने के बजाय अक्सर इसे बढ़ाया है। इसने निजी प्रतिस्पर्धियों को किनारे कर दिया है और गार्ड्स से जुड़े नेटवर्क को लाभ दिया है।
