क्या मुंबई इंडियंस में होने वाला है कोई बड़ा बदलाव? रोहित शर्मा और नीता अंबानी की इस तस्वीर से इशारा
Updated on
22-07-2026 02:43 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जैसे फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपने साथ जोड़ने की रेस में सबसे आगे बताई जा रही हैं। अगर हार्दिक जाते हैं तो मुंबई को नए कप्तान की जरूरत होगी।
मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई लंदन का मंगलवार को द हंड्रेड में मुकाबला हुआ। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी पहुंची थी। रोहित शर्मा भी टीम को सपोर्ट करने के लिए ओवल के मैदान पर पहुंचें। नीता अंबानी और रोहित एक साथ बैठकर ही मैच देख रहे थे। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित को फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिल सकती है। वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भी रोहित लंदन में ही रुके हैं।
मुंबई इंडियंस के पार कोई मजबूत विकल्प नहीं
रोहित शर्मा को हटाकर ही मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। हार्दिक की कप्तानी में तीन सीजन में टीम एक बार 10वें और एक बार 9वें नंबर पर रही। हार्दिक की कप्तानी के दौरान सूर्यकुमार यादव उपकप्तान थे। लेकिन सूर्या टीम इंडिया से ड्रॉप हो चुके हैं और फॉर्म भी उनके साथ नहीं है। जसप्रीत बुमराह के साथ फिटनेस की समस्या रहती है। उन्होंने पिछले सीजन एक मैच में टीम की कप्तानी की थी। मुंबई इंडियंस के पास तिलक वर्मा का भी विकल्प है। लेकिन तिलक के स्ट्राइक रेट पर काफी समय से सवाल खड़े हो रहे हैं।
रोहित शर्मा का बल्ला भी बोल रहा
मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी के पास आईपीएल में कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के पास वापस लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं दिखता। रोहित अभी अच्छी फॉर्म में भी चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने वनडे में शतक लगाया था। आईपीएल 2026 में रोहित ने इंजरी की वजह से 9 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने 157 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनके पास आईपीएल में कप्तान के रूप में 5 खिताब हैं।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…