पाकिस्तान को क्यों लग सकती है मिर्ची
दरअसल, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और अफगानिस्तान का सामना ग्रुप स्टेज मुकाबले में चेन्नई में हुआ था। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा हरा दिया था। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पीटा था। अफगानिस्तान की इस जीत के बाद इरफान पठान ने 'अफगान जलेबी' गाने पर डांस किया था। फैंस को उनका यह डांस काफी पसंद आया था। उसके बाद से इरफान लगातार इस गाने पर डांस करते रहते हैं।बता दें कि जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो में मात दी थी। उसके बाद भी इरफान पठान ने इस गाने पर डांस कर पाकिस्तानियों को चिढ़ाया था। 41 साल के इरफान पठान ने अपने करियर में भारत के लिए 29 टेस्ट,120 वनडे और 24 टी20 मुकाबले खेल रखे हैं। वह बॉलिंग ऑलराउंडर थे। इरफान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट है और लगभग 3000 रन हैं।
