Select Date:

आयरलैंड के भारतवंशी PM ने इस्तीफा दिया:लियो वराडकर ने कहा- पद छोड़ने की वजह पर्सनल और पॉलिटिकल

Updated on 21-03-2024 02:00 PM

आयरलैंड के भारतवंशी प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी पार्टी- फाइन गेल पार्टी का लीडर पद भी छोड़ा है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा- मेरे पद छोड़ने की वजह दोनों- पर्सनल और पॉलिटिकल है। मुझे लगता है कि देश की गठबंधन सरकार के पास किसी अन्य नेता के लीडरशिप में आगे बढ़ने का बेहतर मौका होगा।

उनकी पार्टी ने नए नेता के लिए नामांकन शुरू कर दिया है। इसके नतीजे 5 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। वहीं, 9 अप्रैल को संसद में नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव होगा।

सबसे कम उम्र के आयरिश PM
43 साल के लियो आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री रहे। ये उनका दूसरा कार्यकाल था। 2017 में 38 साल की उम्र में वो पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। यह कार्यकाल 2020 तक चला था। इतना ही नहीं, वो आयरलैंड के पहले गे PM भी हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1979 को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हुआ था। उनकी मां मरियम का संबंध आयरलैंड से ही था।

2015 में किया था गे होने का ऐलान
आयरलैंड में 1993 तक समलैंगिकता को अपराध माना जाता था। 2013 में आयरलैंड ने एक जनमतसंग्रह करवाया जिसके बाद वहां 2015 के मई महीने में सेम सेक्स (समलैंगिक) शादी को मान्यता दी। इसके कुछ महीने पहले जनवरी 2015 में वराडकर खुलकर सामने आए और उन्होंने अपने समलैंगिक होने की बात पब्लिक की। उस वक्त वो हेल्थ मिनिस्टर थे।

कम उम्र से ही पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट था
उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम बढ़ा दिए थे। साल 2007 में वो डबलिन वेस्ट से फाइन गेल के टिकट पर चुनाव जीते और काउंसलर बने। उस वक्त वो केवल 24 साल के थे।

मां नर्स, पिता डॉक्टर थे
लियो की मां मरियम नर्स का काम करती थीं। उनके पिता अशोक भारतीय प्रवासी थे। वो पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दशक में इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। अशोक महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव से थे और मुंबई में रहते थे।

  • लियो की प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस नेशनल स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एक निजी सेकंडरी स्कूल किंग्स हॉस्पिटल में दाखिला लिया।
  • 2003 में डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से उन्होंने मेडिकल की डिग्री ली जिसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की।

वराडकर की राजनीतिक उपलब्धियां

  • जिस वक्त वराडकर पहली बार प्रधानमंत्री बने थे उस वक्त ब्रिटेन ब्रेक्सिट लागू करने की तैयारी में था और आयरलैंड उसके साथ सीमापार व्यापार को लेकर चर्चा कर रहा था।
  • वराडकर के नेतृत्व में आयरलैंड ने ब्रिटेन से बात की ताकि दोनों के बीच सीमा पार लोगों के आनेजाने को लेकर सख्त पाबंदियां न लगाई जाएं।
  • इसके बाद जब 2020 में चुनाव हुआ वराडकर देश के नए डिप्टी प्रधानमंत्री चुने गए। देश इस समय कोविड महमारी से जूझ रहा था। वराडकर की चुनौतियां बढ़ गई थीं। उन्होंने पाबंदियां लगाते वक्त कहा था कि वर्क फ्रॉम होम जल्दी ही आम हो जाएगा।
  • 2013 में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस छोड़ चुके वराडकर महामारी के दौरान मार्च 2020 में एक बार फिर प्रैक्टिस में लौटे। संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने हफ्ते में एक बार लोगों का इलाज करने का फैसला किया था। इस दौरान वो फोन पर लोगों को सलाह देते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
मॉस्को: यूक्रेन में दो साल से ज्यादा समय से जारी जंग के बाद भी रूस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसके उलट यूक्रेन से रूस को कड़ी टक्कर…
 27 April 2024
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आतंकवादी किस तरह से खुलेआम हर काम कर रहे हैं, इसकी पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत में मोस्ट वांटेड और वैश्विक आतंकियों की लिस्ट में…
 27 April 2024
इस्लाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में आ गया है। पाकिस्तान के विदेश…
 27 April 2024
लंदन: दुनिया में त्वचा कैंसर संबंधी पहले टीका परीक्षण में इस सप्ताह ब्रिटेन में पहले मरीज को शामिल किया गया। संबंधित परीक्षण त्वचा कैंसर की पुनरावृत्ति रोकने पर केंद्रित है। एमआरएनए…
 27 April 2024
अमेरिका के सैन एंटोनियो में पुलिस ने एक भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना 21 अप्रैल की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। मृतक…
 27 April 2024
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा चीन और अमेरिका सहयोगी है, दुश्मन नहीं। हमें एक-दूसरे को चोट पहुंचाने की…
 27 April 2024
इजराइल हमास जंग के बीच एक इजराइली महिला ने खुलासा किया है कि एक हमास का लड़ाका उससे शादी करना चाहता था। 18 साल की नोगा वीस पिछले साल गाजा…
 27 April 2024
अमेरिका के विश्वविद्यालयों में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार इन्हें दबाने के लिए लगातार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 150 से ज्यादा छात्रों…
 27 April 2024
भारत आ रहे एक जहाज पर शनिवार को लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ है। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली है। जहाज का नाम अंड्रोमेडा स्टार बताया…
Advt.