‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शनिवार को ईरान में चलाए जा रहे अमेरिकी सैन्य अभियानों को ‘‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’’ नाम दिया। सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट के माध्यम से घोषित किया गया यह आधिकारिक नाम ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध अभियानों को एक बड़े अमेरिकी सैन्य अभियान के रूप में औपचारिक रूप देता है।
