अमेरिका से 500 अरब की खरीद करेगा भारत, रूस से तेल लेना बंद, डोनाल्ड ट्रंप की प्रवक्ता ने किया बड़ा दावा
Updated on
04-02-2026 12:29 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत के साथ ट्रेड डील को अपने हित में बताते हुए दावा किया है कि दिल्ली से उनको बहुत कुछ मिलने जा रहा है। वाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से एनर्जी, ट्रांसपोर्टेशन और खेती प्रोडक्ट की 500 अरब डॉलर की खरीद का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी डील है, जिससे अमेरिकी वर्कर्स, बिजनेस और कंज्यूमर्स को फायदा होगा।
ट्रेड डील में भारत के रूस से तेल खरीद रोकने पर वाइट हाउस की प्रवक्ता ने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है। उन्होंने कहा, 'भारत ने रूसी तेल ना खरीदने का वादा किया है। इतना ही नहीं भारत ने अमेरिका से तेल खरीदने का भरोसा भी दिया है। साथ ही पीएम मोदी ने अमेरिका में 500 अरब के निवेश का वादा किया है।'
मोदी-ट्रंप की कॉल के बाद समझौता
लेविट ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका का यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सीधी फोन कॉल के बाद हुआ है। लेविट ने इस डील को अमेरिकी आर्थिक हितों को मजबूत करने और भारत की रूसी एनर्जी सप्लाई पर निर्भरता कम करने की बड़ी कोशिश का हिस्सा बताया है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा खुद डोनाल्ड ट्रंप की ओर से की गई है। सोमवार रात को डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ 50 से 18 फीसदी करने का ऐलान किया। हालांकि इसके साथ ही अमेरिका की ओर से कई ऐसे दावे किए जा रहे हैं, जो भारत के पक्ष से मेल नहीं खाते हैं। इसमें खासतौर से अमेरिकी कृषि उत्पादों की खरीद और रूसी तेल खरीद का मुद्दा है।
डील की कई चीजें अभी साफ नहीं
अमेरिका और भारत की डील में कई चीजें, खासतौर से अमेरिका के दावे गफलत पैदा कर रहे हैं। भारत के विदेश से व्यापार के लिहाज से अमेरिका से 500 अरब की खरीद फिलहाल संभव नहीं लगती है। अमेरिकी सरकार अपने कृषि उत्पादों को भारत में बेचन का जिक्र कर रही है। वहीं भारत के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर के हित से समझौता नहीं होगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत की रूस से तेल खरीद रोकने के दावे पर मॉस्को से ही बयान आ गया है। ट्रंप के दावे के उलट क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि रूस को भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भारत से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि वह रूसी तेल की खरीद बंद करने की योजना बना रहा है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…