Select Date:

भारत की होगी मौज! गिरेगा कच्चा तेल, महंगाई भी हो जाएगी छूमंतर, अमेरिका के वित्त मंत्री ने किया दावा

Updated on 05-09-2026 04:59 PM
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 96.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। तेल महंगा होने का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। अमेरिका में डीजल की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी हैं। इस बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान के साथ टकराव खत्म होने के बाद तेल की कीमतें गिरकर $40 प्रति बैरल तक आ सकती हैं। इससे बॉन्ड यील्ड भी नीचे आएगी, जो हाल ही में कई साल के रेकॉर्ड पर है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेसेंट ने एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा, 'हम ईरान के साथ इस टकराव से बाहर निकल आएंगे और मुझे उम्मीद है कि तेल की कीमतें कम होंगी। इसके बाद तेल बाजार में बहुत ज्यादा सप्लाई होगी। हो सकता है कि हम कच्चा तेल $50 या $40 पर देखें, क्योंकि बहुत सारा तेल बाजार में आ रहा है।'

महंगाई की चिंता

हालांकि बेसेंट ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई। इसके जल्द खत्म होने के आसार कम ही दिख रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण ब्रेंट क्रूड $95 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया जो जुलाई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

तेल की ऊंची कीमत के कारण महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इससे दुनिया भर में बेंचमार्क बॉन्ड की यील्ड में उछाल आया है। इस हफ्ते 10 साल के यूएस बॉन्ड की दरें 2023 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। बेसेंट ने कहा, 'ब्याज दरों का तेल की कीमतों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा कोरिलेशन देखा जा रहा है। ईरान का टकराव खत्म होगा, तो ब्याज दरें और महंगाई कम हो जाएंगी।'

भारत का फायदा

अगर कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आती है तो भारत को इसका बड़ा फायदा हो सकता है। इसकी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है। हाल में भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत 100 डॉलर के करीब पहुंच गई। जुलाई में भारत का कच्चे तेल के आयात का बिल 41 फीसदी बढ़कर 13.7 अरब डॉलर पहुंच गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.