'कनाडा में हिंसक अपराधों में भारत शामिल नहीं', PM मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान, छोड़ी ट्रूडो की लाइन
Updated on
26-02-2026 11:49 AM
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार मानती है कि भारत अब कनाडा में हिंसक अपराधों से जुड़ा नहीं है। टोरंटो स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को एक सीनियर अधिकारी ने टेक्निकल ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी। यह बयान कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले पत्रकारों के साथ एक ब्रीफिंग के दौरान आया, जिसमें सीनियर सरकारी अधिकारियों ने ओटावा और नई दिल्ली के बीच सुरक्षा बातचीत और सहयोग में हुई प्रगति के बारे में बताया।
कनाडाई मीडिया आउटलेट टोरंटो स्टार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भारत और कनाडा के बीच मजबूत डिप्लोमैटिक जुड़ाव है। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि मुझे लगता है कि हम कह सकते हैं कि हमें भरोसा है कि यह गतिविधा जारी नहीं रहेगी।
कनाडा का बयान क्यों है खास?
कनाडा के रुख में यह बहुत बड़ा बदलाव है, जो भारत के रुख का समर्थन करता है। भारत ने कनाडा में हिंसक अपराधों से अपनी सरकार के जुड़े होने के आरोप को लगातार खारिज करता रहा है। कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर खालिस्तान समर्थक चरमपंथी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव उभर आया था।हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में एक तनावपूर्ण डिप्लोमैटिक मोड़ ले लिया, जब कई महीने बाद सितम्बर में ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाए। सितम्बर 2023 में ट्रूडो ने कहा कि इस बात के विश्वसनीय सबूत हैं कि भारत सरकार से जुड़े एजेंटों ने कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या की थी। यह विवाद बढ़ता गया, जिसमें दोनों देशों ने डिप्लोमैट को हटा दिया।
भारत से रिश्ते सुधारने में जुटी कार्नी सरकार अब करीब दो सालों तक तनाव के बाद मार्क कार्नी की सरकार रिश्तों को ठीक करने की कोशिश कर रही है। उनकी सरकार का कहना है कि वह सुरक्षा खतरों को गंभीरता से लेती है और उन्हें दूर करने के लिए भारत के साथ काम कर रही है। भारत लंबे समय से कहता रहा है कि कनाडा में सिख चरमपंथियों को लेकर उसकी चिंताएं हैं और उसने ओटावा से इस पर लगाम लगाने की मांग की है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…