'भारत के पास विकल्प नहीं': POK में जेहादी एजेंडा बढ़ाने में लगे शहबाज-मुनीर, कश्मीर पर जहरीले बोल
Updated on
06-02-2026 12:19 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में इस्लामाबाद के खिलाफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में पीओके के अंदर विरोध प्रदर्शनों और बयानों में पाकिस्तान विरोधी भावना खुलकर सामने आई है। पाकिस्तानी नेतृत्व ने इसे चेतावनी के तौर पर लेते हुए भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी तेज कर दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और देश के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनील ने हाल ही में पीओके के कई दौरे किए हैं। इस दौरान भारत के खिलाफ भाषण दिए गए जिससे इलाके को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।
मुनीर का LOC दौरा
न्यूज 18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जनरल मुनीर ने हाल ही में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के दौर पर खुलेआम जिहाद को बढ़ावा दिया। मुनीर ने कश्मीर की जल्द आजादी की कसम खाई। उन्होंने इलाके में तैनात अधिकारियों और सैनिकों की लड़ाई की तैयारी की जानकारी ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी सैन्य नेतृत्व के रुख को दोहराया है।
शहबाज ने भी उगला जहर
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, पीओके में एक सभा को संबोधित करते हुए शहबाज ने कहा कि भारत के पास कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि इलाके में अशांति और आतंकवाद के सबसे बड़े सप्लायर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर आक्रामक और विस्तारवादी इरादे रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में तब तक स्थायी शांति नहीं मिल सकती जब तक भारत उन चीजों को नहीं छोड़ देता।
पाकिस्तान का कश्मीर दांव जा रहा बेकार
हालांकि, पाकिस्तानी राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व का भारत के खिलाफ जहर उगलना भी काम नहीं आ रहा है और पीओके में लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रही है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पीओके में कई लोगों का मानना है कि इस्लामाबाद का आक्रामक रुख इलाके की आबादी के लिए चिंता नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश है। स्थानीय लोगों में भावना है कि इस भड़काऊ बयानबाजी ने पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सक्रिय रूप से नुकसान पहुंचाया है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों के अंदर इस्लामाबाद के अत्याचार के खिलाफ गुस्सा उबल रहा है। पिछले साल दिसम्बर में पीओके में बड़ा प्रदर्शन हुआ था, जिसमें हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पाकिस्तान की सरकार ने पीओके को लूट का अड्डा बना रखा है। इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली पैदा होने के बावजूद यहां के लोगों को इससे दूर रखा जाता है। बड़े पैमाने पर इंटरनेट पाबंदियों लगी हुई हैं और लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां हर पर नजर रखती हैं।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…