Select Date:

भारत चीन और पाकिस्तान किसकी वायुसेना में कितना है दम

Updated on 08-10-2020 10:58 PM

नई दिल्ली हिन्दुस्तान की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमारी वायुसेना दुनिया की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में शामिल है। इसने सिर्फ युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि शांतिकाल में भी दुनिया की मदद करने में हमेशा आगे रही। आज 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस है भारतीय वायुसेना आसमान में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। इधर, चीन के साथ भी सीमा पर तनाव जारी है, इस बीच अक्सर यह सवाल हर भारतीय के मन में आता है कि हमारी वायुसेना की ताकत चीन और पाकिस्तान के मुकाबले कितनी है। दरअसल, भारत, चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाओं की क्षमता में काफी अंतर है। भारत के पास राफेल के होने से भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। हमारे पास अब ऐसे लड़ाकू विमान हो गए हैं, जो पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर दुश्मन को मार गिराने की क्षमता रखते हैं। भारतीय वायुसेना की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर युद्ध में इसने अपने दम पर देश को जीत दिलाई है। आइए जानते हैं किसी कितनी ताकत है। अगर कुल विमानों की संख्या की बात करें तो भारत के पास जहां 2123 विमान हैं, वहीं चीन के पास 3210 और पाकिस्तान के पास 1372 है। अगर अब विमानों को अलग-अलग कैटगरी में बांट दिया जाए तो लड़ाकू विमानों की संख्या में चीन सबसे आगे है। भारत के पास 538 लड़ाकू विमान हैं, जबकि चीन के पास 1232 लड़ाकू विमान हैं। पाकिस्तान इस मामले में काफी पीछे है और उसके लड़ाकू विमानों की संख्या महज 365 है। इसके अलावा, भारत के पास 172 डेडिकेटेड अटैक वाले विमान हैं, वहीं चीन के पास 371 और पाकिस्तान के पास 90 हैं। ट्रांसपोर्टर के मामले में भारत (250), चीन ( 224) और पाकिस्तान (49) से भी आगे है। भारत के पास महज 23 लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं, वहीं चीन के पास 281 और पाकिस्तान के पास 56 है। हेलीकॉप्टर के मामले में भारत और चीन एक दूसरे के काफी करीब हैं। भारत के पास जहां 722 हेलीकॉप्टर हैं, वहीं चीन के पास 911 हैं। पाकिस्तान के पास मात्र 346 हेलीकॉप्टर ही हैं। इसके अलावा, स्पेशल मिशन वाले विमानों की संख्या भारत में 77 है तो चीन के पास 111 है। पाकिस्तान के पास स्पेशल विमान मात्र 29 ही हैं। वहीं प्रशिक्षण विमान के मामले में भारत (359) चीन (314) से भी आगे है। हां, इस मामले में पाकिस्तान सबसे आगे 513 पर है। बता दें कि ये सभी आंकड़ें ग्लोबल फायर पावर से लिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.