वुहान में बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी
Updated on
22-05-2020 06:30 PM
बीजिंग। चीन में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए,इसमें से 31 बिना लक्षण वाले मामले हैं। इनमें से ज्यादातर मामले वुहान शहर में सामने आए हैं, जो कोविड-19 महामारी का केंद्र रहा है।वुहान शहर में घातक वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को रोकने के लिए सभी लोगों की जांच की जा रही है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में लक्षण वाले दो मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक मामला बाहर से आया हुआ है, जिसकी पुष्टि गुरुवार को ग्वांगदोंग प्रांत में हुई और एक मामला बुधवार को शंघाई में सामने आया, जो संक्रमण के स्थानीय प्रसार का मामला है। एनएचसी ने कहा कि लेकिन बिना लक्षण वाले मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हो रही है।
एनएचसी के आंकड़ों के मुताबिक, नए मामलों के साथ बुधवार को देश में बिना लक्षण वाले मामलों की संख्या 375 तक पहुंच गई। वुहान में बिना लक्षण वाले 281 मामले सामने आए हैं, जिनके संपर्क में आए 861 लोगों को पृथकवास में रखा गया है।इसतरह के मामलों में रोगी का पता लगाने में समस्या आती है क्योंकि व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है, लेकिन उसमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि, इनसे बीमारी दूसरों तक फैलने का खतरा रहता है।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…