Select Date:

देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से स्वस्थ होने वालों की संख्या में पांचवें दिन भी इजाफा

Updated on 25-09-2020 01:30 AM

नई दिल्ली। देश में कोरोमा मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले से ज्यादा संख्या संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की रही। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 45,87,613 हो गई है। देश में स्वस्थ होने की दर 81.25 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 83,347 नए मामले आए हैं जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 89,746 है। मंत्रालय ने बताया कि केंद्रित रणनीतियों, समन्वित और सजग कदमों की वजह से देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। मंत्रालय ने बताया, भारत में संक्रमण के नए मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार पांचवें दिन ज्यादा रही। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। यह वैश्विक स्वस्थ होने की दर का 19.5 फीसदी है। देश में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए मामलों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या है। देश में 75 फीसदी संक्रमण मुक्त हुए लोग 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और हरियाणा शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 20,000 से ज्यादा नए मरीज स्वस्थ हुए हैं और आंध्र प्रदेश में 10,000 से ज्यादा मरीज एक दिन में स्वस्थ हुए हैं। बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले 56,46,010 तक पहुंच गये और मृतकों की संख्या बढ़कर 90,020 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,085 लोगों की मौत हुई है।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.