कोरोना के प्रदेश में आये 24 घंटे में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत 173 नये मरीज मिले.
Updated on
21-07-2020 07:12 PM
रायपुर,। छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना के खौफनाक आंकड़े आये हैं। प्रदेश में 173 मरीज मिले हैं तो वहीं 4 लोगों की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में सर्वाधिक मौत है। प्रदेश में अब कुल मृतकों की संख्या 28 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल मरीजों की संख्या अब 5598 हो गयी है वहीं 169 लोगों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 हो गयी है। अब तक कुल 3944 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में लौट चुके हैं। जिलों के लिहाज से आज भी राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीजों की संख्या रही 66 मरीज मिले हैं। वहीं बस्तर में भी तेजी से कोरोना पैर फैलाता जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज 27 कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं बीजापुर से 7, सुकमा से 2 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर से 22, राजनांदगांव से 13, बिलासपुर से 9, दुर्ग से 8, बीजापुर और जशपुर से 7.7, सरगुजा से 4, महासमुंद से 3, रायगढ़ व सुकमा से 2.2, कांकेर कोरिया और धमतरी से 1.1 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं मृतकों की अब कुल संख्या 28 पहुंच गयी है। रायपुर में 51 वर्षीय महिला को एम्स लाया गया था उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं राजनांदगांव में एक, रायपुर में एक, भाठागांव रायपुर में एक महिला की मौत हुई है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़। वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने के कार्य में तेजी लाने के लिए अनुबंधित कम्पनियों द्वारा शिविर लगाये जाएंगे। कम्पनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाया जाएगा। साथ ही…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“…
अम्बिकापुर। राज्य शासन की द्वारा “मोर दुआर साय सरकार” पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में लखनपुर विकासखंड…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा…
कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास…
महासमुंद। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत "आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार अभियान)" के तहत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लगातार फील्ड में जाकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। ताकि…
कोरबा। नगर के खपराभट्टा इलाके में अवैध रूप से संचालित की जा रही आइसक्रीम फैक्ट्री के संचालक ने एडवांस रकम मांगे जाने की बात को लेकर दो मजदूरों से क्रूरता की।…
दंतेवाड़ा। जिले के बचेली थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक के द्वारा नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने लगा, बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिया, बचेली पुलिस ने…
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक…