Select Date:

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पिछले सालों में सरकारों को हो चुका है घाटा, डैमेज कंट्रोल में जुटे सीएम योगी

Updated on 04-10-2020 12:16 AM

लखनऊ हाथरस के सामूहिक गैंगरेप को लेकर पूरे देश में उबाल देखा जा रहा है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग हो रही है। विपक्षी खेमा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं, सरकारी प्रशासन की लापरवाहियों के चलते योगी सरकार घिरती हुई दिखाई दे रही है राज्य सरकार अज डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से मिलने फिर से निकल पड़े हैं। तृणमूल सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हाथरस पहुंचा है, लेकिन उन्हें गांव के भीतर नहीं आने दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से विपक्षी खेमा नाराज चल रहा है और वह लगातार जानकारियों को छुपाने का आरोप लगा है। हाथरस गैंगरेप के जरिए विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ से लेकर केंद्र की मोदी सरकार तक को घेरने की योजना बना ली है।

हाल के वर्षों की तरफ नजर दौड़ाए तो महिला सुरक्षा और बलात्कार जैसे मुद्दों पर सबसे अधिक जन-आंदोलन हुए हैं और जिसका सियासी असर भी देखा गया है। 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखाई दिया और महिला सुरक्षा का मुद्दा अहम बन गया। यहां तक की शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकार भी गिर गई। इसके अतिरिक्त 2016 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार की हार के पीछे भी रेप केस बड़ा मुद्दा था।

उस समय वीरभद्र सिंह पर रेप केस को दबाने के आरोप लगे थे। यही कारण है कि हाथरस कांड के बाद विपक्षी खेमा आक्रामक रूप से आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ से लेकर अलीगढ़ तक प्रदर्शन हो रहे हैं। जहां एक तरफ पूरा देश महात्मा गांधी की 151वीं जयंती मना रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी के दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहा था।

प्रियंका गांधी को पीड़िता के परिवार से मिलने से रोका गया तो उन्होंने दिल्ली के वाल्मीकि मंदिर में अपना मजमा जमा लिया और योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमले किए। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर खुद को घिरता देख योगी आदित्यनाथ ने भी अपना बचाव किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी यूपी सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.