दो, पांच और तीस किलो की आकर्शक पैकिंग में आठ रूपये किलो बिकेगी गौठानों की वर्मी कम्पोस्ट लैम्पस से वर्मी कम्पोस्ट के लिये किसानों को लोन भी मिलेगा,
Updated on
18-07-2020 06:33 PM
कोरबा । सोमवार 20 जुलाई से हरेली त्यौहार के दिन षुरू हो रही गोबर खरीदी की गोधन न्याय योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मजबूत होने वाली है। इस योजना के तहत गौठान समितियों द्वारा गांव-गांव में पशुपालकों से खरीदे गये गोबर से तैयार वर्मी कम्पोस्ट को आठ रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जायेगा। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट बनाने का काम स्थानीय स्व सहायता समूह करेंगे। इन समूहों को कृशि विज्ञान केंद्र और राश्ट्रीय आजीविका मिषन के तहत वर्मी कम्पोस्ट बनाने का विषेश प्रषिक्षण भी दिया जायेगा। गौठानों में बनी खाद दो, पांच और तीस किलो की आकर्शक पैकिंग में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। राज्य षासन ने गौठानों में खाद उत्पादन और उसकी मार्केटिंग के संबंध में भी जरूरी दिषा निर्देष जारी किये हैं।
ग्राम पंचायत के गांवों में पशुओं की संख्या और गोबर की उपलब्धता के आधार पर संबंधित गौठान में वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए वर्मी टांके बनाये जायेंगे। वर्मी टांके बनाने के काम में भी स्थानीय ग्रामीणों को मनरेगा और आरईएस के माध्यम से रोजगार मिलेगा। वर्मी टांका 3.6 मीटर लंबा, डेढ़ मीटर चौड़ा और लगभग पौन मीटर गहरा होगा। जिसे मनरेगा के प्राक्कलन अनुसार तैयार किया जायेगा। गौठान समिति द्वारा खरीदे गये तथा गौठान में एकत्रित किये गये गोबर से प्राथमिक तौर पर स्वसहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट बनायेंगे। स्थानीय मांग और जरूरत के हिसाब से ही गोबर के अन्य उत्पाद तैयार होंगे। वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए टांकों की भराई कृशि विभाग के विषेशज्ञ मैदानी अमले की देखरेख में होगा। वर्मी टांके में 15 से 20 दिन तक अपगठित गोबर का ही उपयोग किया जायेगा ताकि गोबर की गर्मी और मिथेन गैस से खाद बनाने वाले केचुओं पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
वर्मी टांके में तैयार कम्पोस्ट खाद को छानकर केचुओं को अलग कर उसका उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगषाला में प्रमाणीकरण कराया जायेगा। गौठानों में बनी वर्मी कम्पोस्ट की पैकेजिंग तथा उसकी गुणवत्ता जांच कृशि विभाग की देखरेख में स्वसहायता समूह द्वारा की जायेगी। प्रयोगषाला परीक्षण और अन्य व्यय के लिए गौठान समितियां 25 पैसे प्रतिकिलो की दर से पर्यवेक्षण षुल्क का प्रावधान रखेगी। प्रमाणित खाद की पैकेजिंग के लिए पैकिंग बैग, बैग प्रिंटिंग, वजन मषीन आदि की व्यवस्था गौठान समितियों द्वारा की जायेगी। गुणवत्ता नियंत्रण के परिणाम अनुसार मानक स्तर की खाद को दो किलो, पांच किलो और 30 किलो के पाली पैक में स्वसहायता समूहों द्वारा पैक कराया जायेगा। पैकिंग बैग के उपर वर्मी कम्पोस्ट की पूरी जानकारी और विवरण प्रिंट कराया जायेगा। प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के लिए 65 पैसे प्रतिकिलो की दर से स्वसहायता समूहों द्वारा व्यय किया जायेगा।
पालीबैग में पैक गौठान की वर्मी कम्पोस्ट को आठ रूपये प्रति किलो की दर से बेचा जायेगा। किसानों को खेती और उद्यानिकी फसलों में उपयोग के लिए खाद विक्रय पर प्राथमिकता दी जायेगी। किसान गौठानों से सीधे वर्मी कम्पोस्ट नहीं खरीद सकेंगे। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट प्राथमिक सहकारी समितियों या लेम्पस के माध्यम से मिलेगा। वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों एवं लेम्पस के माध्यम से किसानों को ऋण भी दिया जायेगा। राज्य षासन ने निर्देष जारी कर गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट को प्राथमिक कृशि साख सहकारी समितियों एवं लेम्पसों से किसानों को खेती के लिए दिये जाने वाले अल्पकालिक कृशि ऋण के ऋणमान में षामिल कर लिया है। किसान लेम्पसों से बीज-खाद की तरह ही लोन लेकर वर्मी कम्पोस्ट भी प्राप्त कर सकेंगे। किसानों को वर्मी कम्पोस्ट प्राप्त करने के लिए लेम्पस या सहकारी समिति में परमिट कटाकर गौठान समिति में जाना होगा। गौठान समिति द्वारा निर्धारित मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट देकर परमिट पर प्रमाणीकरण किया जायेगा। किसानों द्वारा प्रमाणित पर्ची सोसायटी में जमा की जायेगी। इसके बाद वर्मी कम्पोस्ट की राषि किसानों के ऋण खाते में समायोजित की जायेगी। प्राथमिक सहकारी समितियों एवं लेम्पसों को 50 पैसे प्रतिकिलो के हिसाब से वर्मी कम्पोस्ट कमीषन मिलेगा। हर हफ्ते षुक्रवार को सोसायटी या लेम्पस द्वारा गौठान समिति को कम्पोस्ट खाद की राषि का ऑनलाईन ट्रांसफर खाते में किया जायेगा। स्वसहायता समूह तथा गौठान समितियां षुद्ध लाभ को 75 अनुपात 25 के मान से आपस में साझा करेंगे।
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…