राजस्थान, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले 48 घंटे में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Updated on
04-08-2020 09:22 PM
नई दिल्ली । भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में तबाही मच गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई में हाईटाइड का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र के बनने का अनुमान जताया है। इससे ओडिशा और बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
खतरे को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने मछुआरों को 6 अगस्त तक गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है, क्योंकि 50 किमी प्रति घंटे तक की गति वाली हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में राजस्थान, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में मुसलाधार बारिश हुई। इस बारिश से दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और राज्य का तापमान भी कम हो गया।
वहीं, मुंबई में भी बीती रात काफी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण यहां कई इलाकों में जलभराव देखा गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है जहां अभी तक मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहा है। उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब और हरियाणा राज्यों में पिछले सप्ताह मानसून सक्रिय था। यह अब दक्षिण की ओर बढ़ गया है। यह राजस्थान में गंगानगर और पिलानी, मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के बांदा, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर आदि क्षेत्रों से होकर गुजर रहा है।
राजस्थान के धौलपुर में पार्वती नदी कहर ढा रही है। सावन के अंतिम सोमवार को हुई बारिश के बाद नदी में उफान आ गया। नदी के दोनों ओर गाड़ियों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। खुर्दिया घाट पर नदी का रौद्र रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। लहरें पत्थर की चट्टानों से टकराकर समंदर की तरह उछाल मार रही थीं। जयपुर में भारी बारिश के बाद सुदर्शन नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी सड़कों पर इतनी तेजी से आया कि उसके बहाव में एक कार बह गई। गनीमत रही कि लोगों ने कार में सवार दो युवकों और एक महिला को बचा लिया।
उत्तराखंड में एनएच-58 पर जगह जगह भूस्खलन होने के कारण चार धाम यात्रा 7 दिन से बंद है। चट्टान खिसकने की वजह से केदारनाथ हाईवे पर मुसीबत बढ़ गई है और इससे केदारनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हुई है। भीरी में हाईवे की ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। इससे गाड़ियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। रुद्रप्रयाग मे लगातार 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण आवश्यक सामग्री की सप्लाई में भी दिक्कत आ रही है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राज्य के 15 जिलों के 800 से अधिक गांव सरयू और राप्ती नदियों में आई बाढ़ के कारण पानी में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि गोंडा, आजमगढ़ में तटबंध टूट गए हैं और उन्हें ठीक करने की कोशिश की जा रही है। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। मुजफ्फरपुर के मुरौल इलाके में तिरहुत नहर पर बना तटबंध टूट जाने से यहां के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। नेपाल से छोड़े गए पानी से घाघरा में पानी का अचानक बढ़ गया है। इससे बहराइच के कई इलाके डूब गए हैं।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…