Select Date:

टाटा केमिकल्स सहित इस दिग्गज कंपनी पर लगा तगड़ा जुर्माना, आज शेयर पर दिख सकता है ये असर, देखें डिटेल्स

Updated on 22-03-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। रतन टाटा की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और एयरटेल (Airtel) पर तगड़ा जुर्माना लगा है। आयकर विभाग ने ब्याज की अस्वीकृति से संबंधित नियम के उल्लंघन के लिए टाटा केमिकल्स पर 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। टाटा केमिकल्स ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि उसे आयकर विभाग के नेशनल फेसलेस असेसमेंट सेंटर से एक आदेश मिला है, जिसमें धारा 36 (1) के तहत ब्याज की अस्वीकृति के लिए आयकर अधिनियम की धारा 270 ए (3) के तहत 103.63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि मामले के गुण-दोष, प्रचलित कानून और वकील की सलाह के आधार पर वह इस आदेश के खिलाफ नेशनल फेसलेस अपील सेंटर (अपीलीय प्राधिकरण) के समक्ष अपील करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उसे अपीलकर्ता अधिकारियों से अनुकूल ऑर्डर की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2024
नई दिल्‍ली: कई भारतीय अरबपति अपने परिवार के सदस्यों की मदद से अपने कारोबारी साम्राज्य को चलाते हैं। उन्होंने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने बच्चों को कंपनियों में लगाया है।…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: मुकेश अंबानी भारत के सबसे दौलतमंद व्यक्ति हैं। उनकी नेटवर्थ 9,63,725 करोड़ रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन हैं। RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। इसका…
 27 April 2024
नई दिल्‍ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 2.28 अरब डॉलर घटकर 640.33 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।…
 27 April 2024
नई दिल्ली: ग्रे और व्हाइट सीमेंट बनाने वाली कंपनी जेके सीमेंट (JK Cement) के शेयरों में अगले सप्ताह तेजी दिख सकती है। कंपनी ने इसी सप्ताह शुक्रवार को मध्य प्रदेश…
 27 April 2024
मुंबई: म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए नए सिरे से KYC नियम अनिवार्य कर देने के बाद से उन्हें कई मोर्चों पर लगातार परेशानियों का शिकार होना पड़ रहा है।…
 27 April 2024
नई दिल्ली: रिटेल इंफ्लेशन कोविड के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन किचन के बजट पर सब्जियों की मार बनी हुई है। पिछले साल जुलाई में 37…
 27 April 2024
नई दिल्ली: आपको अभी-अभी नया मोबाइल कनेक्शन मिला है और अचानक बैंक रिकवरी एजेंट के कॉल आने शुरू हो जाते हैं। या हो सकता है कि आप अपने नए मोबाइल नंबर…
 27 April 2024
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल…
 26 April 2024
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव बढ़ रहे हैं। चांदी…
Advt.